{"_id":"5b6756104f1c1bc57a8b86c4","slug":"153349888946-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगभग 6 माह से ठप्प पडे नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे हुए चालू।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगभग 6 माह से ठप्प पडे नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे हुए चालू।
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। करीब छह माह से ठप नगर पालिका के सीसीटीवी कैमरे पुन: चालू हो गए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि नगर में लगे 36 सीसीटीवी कैमरों को चालू करा दिया है। वहीं, सात कैमरे अभी चालू किए जाने बाकी हैं। इन्हें शीघ्र दुरुस्त कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि बीते बोर्ड द्वारा नगर में नागरिकों की सुरक्षा के लिए मुख्य चौराहों सहित कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। इन सीसीटीवी कैमरों का लाभ भी नगर के नागरिकों को मिला था। साथ ही पुलिस के लिए तीसरी आंख साबित हुए थे। कई घटनाओं में बदमाशों को पकड़वाने में इन कैमरों की रिकार्डिंग बहुत सहायक साबित हुई थी। नए बोर्ड का गठन होते ही कुछ दिन बाद सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था ठप हो गई थी। कई बार क्षेत्र के लोगों ने इन कैमरों को चालू कराने तथा नए स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग कर चुके थे। हर बार केवल आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिल सका था। आखिरकार लगभग माह छह बाद पालिका के सीसीटीवी कैमरे पुन: चालू हो गए हैं। नगर पालिका के ईओ हेमराज ने बताया कि थाना तिराहे, फलावदा चौराहे पर दो, सुभाष चौक, बस स्टैंड पुलिस चौकी, किला परीक्षितगढ़ आदि के 36 सीसीटीवी कैमरों को चालू करा दिया है। करीब सात कैमरे सुभाष बाजार आदि के रह गए हैं। उनको शीघ्र चालू करा दिया जाएगा।