फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विडियो प्रकरण में कांग्रेस नेती पीडित दलित युवक से मिले।

विडियो प्रकरण में कांग्रेस नेती पीडित दलित युवक से मिले।

Mon, 06 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
विडियो प्रकरण में कांग्रेस नेती पीडित दलित युवक से मिले।
परीक्षितगढ़। नगर में दलित समाज के युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट करने एवं बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को अपमान जनक शब्द कहने की वीडियो वायरल होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। दलित युवक लवली का कुछ युवकों द्वारा किया गया उत्पीड़न कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संज्ञान में आने से रविवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रभारी एवं पूर्व मंत्री चौधरी भगवती प्रसाद दलबल के साथ पीड़ित के घर पहुंचे और जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सात अगस्त को जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि तीन सप्ताह पूर्व तीन युवकों ने नगर के मोहल्ला मातावाला निवासी दलित समाज के युवक लवली का अपहरण कर लिया था। उसके साथ मारपीट कर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर को अपमान जनक शब्द कहने की वीडियो बनाकर वायरल कर दी थी। जिससे नगर एवं देहात में दलित समाज के लोगों में रोष था। पीड़ित की मां ओमकारी ने ग्राम आलमगीरपुर बढ़ला 8 निवासी राहुल, बेअंत, भोलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाबा साहेब आंबेडकर की अपमान जनक शब्द की वीडियो वायरल होने पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया था। एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने आदेश दिए थे। जिस पर पुलिस ने एक आरोपी भोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इस मामले को लेकर रविवार को अनुसूचित जनजाति उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी व पूर्व मंत्री भगवती प्रसाद ने पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार दलित विरोधी है। वहीं दिन प्रतिदिन दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। भाजपा सरकार को ऐसी घटनाओं पर रोक लगानी चाहिए। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को दलित युवक के साथ इस तरह से उत्पीड़न की घटना संज्ञान में आने पर उन्होंने कड़ी निंदा कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। दलित समाज की बहन-बेटियों के साथ आए दिन घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर जेल भेजना चाहिए। जिससे दलित समाज को न्याय मिल सके। भगवती प्रसाद ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर सात अगस्त को दस बजे दिल्ली से परीक्षितगढ़ में अनुसूचित जनजाति कांग्रस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री नितिन रावत पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद मेरठ जिलाधिकारी कार्यालय पर इस संदर्भ में धरना देंगे। उन्होंने लोगों से सात अगस्त को धरना-प्रदर्शन में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद मोघा, उपाध्यक्ष पं. सत्यप्रकाश गौतम, अरुण कुमार, योगेंद्र योगी, सुरेंद्र फौजी, संजय कटारिया, रविंद्र सिंह, विनोद सोनकर, इस्तेयाक अंसारी, विनित, जितेंद्र गौड़, संजय, अवनीश पंवार, प्रमोद शर्मा, प्रेमचंद, खेमचंद, राकेश जाटव, सुनील माल्या, रामसिंह, वरुण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्य बातें
भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर बरसे
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर सात अगस्त को धरना-प्रदर्शन

व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच कराने की मांग की
परीक्षितगढ़। महिला द्वारा दवा व्यापारी एवं उसके साथी पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को परीक्षितगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं संयुक्त व्यापार संघ के व्यापारियों में रोष उत्पन्न हो गया। दर्जनों व्यापारी एकत्रित होकर थाने पहुंचे तथा थानाध्यक्ष मुलाकात कर महिला द्वारा दुष्कर्म की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही। व्यापारियों ने एसएसआई रविचंद्रकाश को एसएससपी के नाम ज्ञापन देते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को नगर की एक महिला ने ग्राम खानपुर निवासी दवा व्यापारी अफजल एवं उसके साथी रिहान के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिससे नगर के व्यापारियों में रोष उत्पन्न हो गया है। रविवार को परीक्षितगढ़ केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, महामंत्री सलीम अख्तर, कोषाध्यक्ष नरेश प्रजापति, महेश कौशिक, संजीव गुप्ता, प्रदीप वशिष्ठ, बबली, अय्यूब खान, नासिर, कल्याण सिंह, पुष्पेंद्र, संजय खान एवं संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग, महामंत्री गौरव गर्ग, पंकज मित्तल, मनोज निर्मल, मोनू राजवंशी सहित दर्जनों व्यापारियों ने थाने पहुंचकर महिला द्वारा बलात्कार की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए एसएसआई रविचद्रप्रकाश को एसएसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। एसएसआई ने व्यापारी को मामले में निष्पक्ष जांच करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed