{"_id":"5b6755fa4f1c1ba03e8b54eb","slug":"15334988664-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए उपचुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ
Updated Mon, 06 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हस्तिनापुर। खोड़ राय ग्राम पंचायत में रिक्त चल रहे प्रधान पद हेतु उप चुनाव के लिए तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। इसके मतदान की तिथि 17 अगस्त निर्धारित कर दी गई है। उपचुनाव के लिए उप निर्वाचन अधिकारी के रूप में एडीओ कृषि को तैनात कर दिया है।
एआरओ नरेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि इसके लिए नामांकन पत्र बिक्री का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। आठ अगस्त को नामांकन जमा करने की अंतिम तिथि निर्धारित है। वहीं, नौ अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, दस अगस्त को वापसी तथा चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे, 17 को मतदान व 20 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए खोड़ राय में प्रधान पद हेतु दो नामांकन पत्र मोनू मृतक प्रधान का भाई एवं पिता विक्रम सिंह ने खरीदे हैं। बता दें कि ग्राम खोड़ राय के प्रधान अर्जुन की गत 18 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद से ग्राम प्रधान पद रिक्त चल रहा था। इसके अतिरिक्त तजपुरा गांव में वार्ड संख्या आठ का सदस्य पद रिक्त चल रहा है। उक्त दोनों पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।