{"_id":"5b6617304f1c1b66428b6012","slug":"153341725716-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने गन्ना समिति के दुकानदारों को जारी किए नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने गन्ना समिति के दुकानदारों को जारी किए नोटिस
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किरायेदारों को नोटिस जारी
मवाना। नई दरों पर किराया नहीं देने पर शनिवार को एसडीएम मवाना ने सहकारी गन्ना समिति की दुकानों के किरायेदारों को नोटिस जारी किए है। नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बताते चले कि शासन ने सहकारी गन्ना विकास समिति की दुकानों का किराया बढ़ाने के आदेश जारी किए थे। मवाना समिति की आठ दुकान है, जिनका किराया लगभग 600 रुपये था। नई दरों के हिसाब से अब किराया 18 सौ रुपये होगा। इसको लेकर समिति ने या तो दुकान खाली करने या किराया बढ़ाकर देने को लेकर दो नोटिस जारी किए थे, परंतु दुकानदारों ने किराया न बढ़ाए जाने की बात कहीं। समिति ने दुकान आवंटन एवं कर निर्धारण कमेटी के अध्यक्ष एसडीएम के होने के चलते उन्हें मामले की जानकारी से अवगत कराया। जिस पर एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने शनिवार को दुकानदारों को नोटिस जारी किए। एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव ने बताया कि यदि दुकानदार किराया बढ़ाकर देने को तैयार हो जाते है तो उनका अनुबंध आगे बढ़ा दिया जाएगा। खाली करने की दशा में लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन होगा।