{"_id":"5b66172a4f1c1bc57a8b8478","slug":"153341725120-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोलों की सेवा के लिए गंगनहर पटरी पर लगने लगे सेवा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोलों की सेवा के लिए गंगनहर पटरी पर लगने लगे सेवा शिविर
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगनहर पटरी पर सजे कांवड़ शिविर
मवाना। हस्तिनापुर रोड स्थित मध्य गंगनहर की पटरी पर शनिवार को सेवा शिविर लगने शुरू हो गए है। हालांकि अभी नहर की पटरी पर भोलों का आवागमन नहीं हुआ है, परंतु शिवभक्तों की सेवा के लिए शिविर संचालकों ने तैयारी शुरू कर दी।
गंगनहर पटरी हर साल महाशिवरात्रि से लगभग चार दिन पहले केसरिया रंग में नहाने लगती है। शिवरात्रि का पर्व नजदीक आने के चलते गंगनहर पटरी पर कांवडियों के आवागमन से पहले ही प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। भोलों की सेवा के लिए नहर की पटरी पर शनिवार को भाजपा नेता सुभाष गाभा का शिविर लगा। शिविर का शुभारंभ पलड़ा गांव निवासी शिवभक्त गुलाब सिंह ने किया। गुलाब अपने गांव से 23 जून को गोमुख के लिए निकला था। इसके अलावा गोपाल चौहान का शिविर भी पटरी के किनारे पर लगाया जा रहा है।
एसडीएम ने किया निरीक्षण
कांवड़ियों का आवागमन नहर पटरी पर जल्द होने के कारण शनिवार को एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। एसडीएम ने नहर पटरी का निरीक्षण कर कमियों को चिह्नित किया और संबंधित अधिकारियों को जल्द कमी पूरी करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती भी नहर पटरी पर कर दी गई है। शनिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट ने पटरी किनारे सेवा शिविर लगाने वाले लोगों की अनुमति चेक की।