फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फरार प्रेमी युगल ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

फरार प्रेमी युगल ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

Sun, 05 Aug 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
फरार प्रेमी युगल ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

विज्ञापन

चार माह से लापता युवती ने कोर्ट में दिए बयान
रोहटा। थाना क्षेत्र के एक गांव से चार माह पूर्व फरार एक प्रेमी युगल ने विवाह करने के बाद शनिवार को कोर्ट में अपने ब्यान दर्ज कराते हुए दोनों ने अपनी स्वेच्छा बताई। दंपति ने एसएसपी मेरठ से मिलकर लड़की पक्ष से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा दिलाने की मांग की है। वहीं, युवक के परिजनों ने अपने ऊपर दर्ज मुकदमे को वापस कराने की गुहार लगाई है।

बता दें कि थाना क्षेत्र के एक गांव से चार माह पूर्व चार अप्रैल को एक प्रेमी युगल अपने घर वालों को बगैर बताए फरार हो गया था। लड़की परास्नातक करने के बाद बीएड कर रही थी। जबकि लड़का अभी इंटर की कक्षा में ही पढ़ रहा था। लेकिन दोनों मेरठ किसी कोचिंग सेंटर पर एक साथ पढ़ने जाते थे। दोनों चार माह पूर्व अपने घरों से चले गए तो लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर अपनी पुत्री का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए लड़का व उसकी मां, पिता, बहन को नामजद करते हुए रोहटा थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें जब पुलिस ने सख्ती की तो लड़का पक्ष के लोग हाईकोर्ट से अपनी गिरफ्तारी पर स्टे ले आए। वहीं, शनिवार को लड़की ने अपने पति के साथ मेरठ एसएसपी के यहां पर पेश होकर सुरक्षा में कोर्ट में ब्यान दर्ज कराने की गुहार लगाई। एसएसपी मेरठ व कोर्ट में दिए ब्यानों में लड़की ने बताया कि वह बालिग है और अपनी स्वेच्छा से शादी की है। जिससे उसके परिवार के लोग उससे खुश नहीं है। कोई भी अनहोनी उसके व उसके पति के साथ कर सकते है। उसने ब्यान में यह भी कहा कि उसका किसी ने कोई अपहरण नहीं किया बल्कि अपनी मर्जी से अपने प्रेमी के साथ गई थी। एसएसपी ने थाना प्रभारी रोहटा को लड़की पक्ष द्वारा लड़के पक्ष पर दर्ज कराये गए मुकदमे को वापस करने की कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed