{"_id":"5b6617234f1c1bb35d8b7468","slug":"153341724415-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगनहर पटरी व रार्धना राजवाहा पटरी केसरिया रंग में रंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगनहर पटरी व रार्धना राजवाहा पटरी केसरिया रंग में रंगी
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुख-समृद्घि एवं मन्नत पूरी होने पर ला रहे कांवड़
सरधना। सरधना क्षेत्र में गंगनहर पटरी चौधरी चरणसिंह कांवड़ मार्ग के साथ ही शनिवार को रार्धना राजवाहा पटरी भी पूरी तरह से केसरिया रंग में रंग गई। करीब एक सप्ताह भर से कांवड़ मार्ग पर ग्रामीण कांवड़ सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा में जुटे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ रार्धना राजवाहा की पटरी से पुरा महादेव जाने वाले मार्ग पर भी कांवड़ियों की संख्या बढ़ गई और पटरी पूरी तरह से केसरिया रंग में रंगी नजर आने लगी। ग्रामीण भी कांवड़ सेवा शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा में जुट गए हैं। रार्धना राजवाहा पटरी पर रार्धना, खेड़ा नाहली कालंद, कालंदी छुर के ग्रामीणों ने भी कांवड़ सेवा शिविरों का संचालन शुरू कर दिया हैं। मन में मन्नत लिए और आपसी भाईचारे सौहार्द सुख समृद्घि की कामना दिल में लिए कांविडयां मंजिल की तरफ बढ़ रहे हैं। पाली में श्री आदर्श कांवड़ संघ का भी शनिवार से संचालन शुरू हो गया। दिल्ली से आए संजय पाल शर्मा, हरीश कुमार यज्ञदत्त शर्मा, जयनारायण, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।