फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   डाकघर में रजिस्ट्री नहीं होने की शिकायत एसडीएम से किए जाने पर शुरु हुई रजिस्ट्री।

डाकघर में रजिस्ट्री नहीं होने की शिकायत एसडीएम से किए जाने पर शुरु हुई रजिस्ट्री।

Thu, 02 Aug 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
डाकघर में रजिस्ट्री नहीं होने की शिकायत एसडीएम से किए जाने पर शुरु हुई रजिस्ट्री।
मवाना। संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन मवाना द्वारा नगर स्थित तीन डाकघरों में रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट नहीं होने की शिकायत उपजिलाधिकारी से करते हुए समस्या से निजात दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन ने उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव से शिकायत की कि नगर में तीन डाकघर स्थित हैं। जब से डाकघर से केंद्र सरकार द्वारा नया साफ्टवेयर अपग्रेड किया है, तभी से दिन में कनेक्टिविटी आती है। जिस कारण रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट आदि नहीं हो पा रही है। जिससे आमजन, व्यापारी, छात्र आदि परेशान हैं। इस संबंध में पोस्टमास्टर भी संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। उपजिलाधिकारी से पत्र में समस्या से निजात दिलाने की मांग की। एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश ने बताया कि इस संबंध में ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद कार्रवाई हुई तथा बुधवार से रजिस्ट्री शुरू हो गई है। ज्ञापन देने वालों में शैवाल दुबलिश, नदीम, राजवीर चौधरी, सोनू, सूर्या, मांगेराम मित्तल आदि थे।
विज्ञापन


नए पदाधिकारी बनाए गए
परीक्षितगढ़। नगर में राष्ट्र स्वाभिमान दल की बैठक हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषभ शर्मा के कार्यालय पर हुई। जिसमें नए पदाधिकारी बनाए गए। वहीं, आने वाली महाशिवरात्रि उत्सव को लेकर चर्चा की हुई। बैठक में विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऋषभ शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता को शिवरात्रि उत्सव में सहयोग करें। जिससे शिवभक्तों को हरिद्वार से जल लाने में परेशानी नहीं हो सकेगी। वहीं, बैठक में हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र से शिवकुमार ठाकुर उपाध्यक्ष, संदेश चौधरी महामंत्री, प्रदीप त्यागी सचिव घोषित किए गए। इस मौके पर दल के संयोजक दीपक शर्मा, आलोक शर्मा, राहुल शर्मा, रोहिणी जिलाध्यक्ष अतुल मिश्रा, सुमित चौधरी, दिनेश शर्मा, देवेंद्र सिंह आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed