{"_id":"5b6211d14f1c1b6e118b6d07","slug":"15331537381-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुभारती मेडिसन के छात्रों ने गांव नेक में चलाया सफाई अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभारती मेडिसन के छात्रों ने गांव नेक में चलाया सफाई अभियान
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानीखुर्द। सुभारती विश्वविद्यालय के मेडिसन के छात्रों ने गांव नेक में मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से चलाये जा रहे स्वच्छ भारत समर इंटर्नशिप के तहत सफाई अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों ने गांव में पौधरोपण किया।
सुभारती विश्वविद्यालय के मेडिसन विभाग के छात्रों ने बुधवार को गांव नेक में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान छात्र घर-घर गये। उन्होंने ग्रामीणों को सफाई के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने सफाई के फायदे की भी जानकारी दी। छात्राओं ने गांव प्राइमरी के छात्रों की सफाई को लेकर ड्राइंग प्रतियोगिता आयोजित की। जिसमें जीते बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान गांव के पंचायतघर, स्कूल आदि में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डा. राहुल बंसल की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में डा. गुरप्रीत कौर, अधिराज सिंह, अदिति धाम, आशु राणा, आंचल सिंघल, अतुल्या मिश्रा, आरुषि श्रीवास्तव, अशीष खापर आदि ने हिस्सा लिया। इस दौरान अतर सिंह, अनिल पूनिया, अनिल प्रधान आदि का सहयोग रहा।