{"_id":"5b5e30144f1c1b4b748b79a3","slug":"15328993426-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छबडिया व पोहल्ली में मारपीट की घटना-तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छबडिया व पोहल्ली में मारपीट की घटना-तहरीर दी
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
रुपये के लेनदेन को लेकर की मारपीट
सरधना। कोतवाली क्षेत्र के गांव पोहल्ली व छबडिया में रुपये के लेनदेन को लेकर मारपीट की घटना हो गई। दोनों ने तहरीर दी है। पोहल्ली निवासी उमरदीन पुत्र सद्दीक ने बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को कुछ रुपये दिलवाए थे। रुपये वापस करने में हुई देरी के चलते उसके साथ मारपीट की गई। दूसरी घटना गांव छबडिया की है, जिसमें जमीला पत्नी रिहान ने बताया कि किराए के रुपये के लेनदेन को लेकर उसके साथ गांव के ही एक व्यक्ति ने मारपीट कर दी। जबकि उसके पति द्वारा मकान का किराया दिया जा चुका हैं। पुलिस ने जमीला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।