{"_id":"5b5e300d4f1c1b4a748b7a04","slug":"15328993356-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतपुर के ग्रामीणों ने सकौती बिजलीघर में अवर अभियंता व एसएसओं को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीतपुर के ग्रामीणों ने सकौती बिजलीघर में अवर अभियंता व एसएसओं को बनाया बंधक
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खास बातें:
जीतपुर के ग्रामीणों ने एसएसओ को बनाया बंधक
दौराला। जीतपुर गांव में एक व्यक्ति को ट्रांसफार्मर से लगे करंट के बाद ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। रविवार को काफी संख्या में ग्रामीण सकौती बिजलीघर पहुंचे और अवर अभियंता व एसएसओ को बधंक बना लिया। विरोध पर ग्रामीणों ने संविदा कर्मी के साथ मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जेई ने तीन लोग नामजद व 47 के खिलाफ दौराला थाने पर तहरीर दी है।
सकौती बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता ओमपाल सिंह ने बताया कि बीती देर शाम जीतपुर गांव के करीब 50 लोग एकजुट होकर कार्यालय परिसर में आए और हंगामा करने लगे। उन्होंने बताया कि जीतपुर गांव में किसी व्यक्ति को करंट लग गया था इसी से गुस्साए लोगों ने हंगामा किया। आरोप है कि लोगों ने जेई व एसएसओ राकेश कुमार को रूम में बंद कर दिया। कार्यालय पर तैनात संविदा कर्मी टांडा गांव निवासी विनोद के विरोध करने पर लोगों ने उसके साथ मारपीट की और हमला करते हुए ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से उसे दौराला स्थित सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेई ओमपाल ने जीतपुर निवासी तीन युवकों को नामजद करते हुए 47 अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।