{"_id":"5b5e30024f1c1ba61f8b5dcb","slug":"15328993252100-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील क्षेत्र में मकान व दीवार गिने वाले मकानों की संख्या हुई 100 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील क्षेत्र में मकान व दीवार गिने वाले मकानों की संख्या हुई 100 के पार
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
45 से 112 हुई गिरे मकानों की संख्या
सरधना। सरधना तहसील क्षेत्र में बारिश के दौरान गिरने वाले मकानों की संख्या रविवार को 100 का आंकड़ा पार कर गई। शनिवार तक मकान व दीवार गिरने वाले लोगों की संख्या 45 थी, लेकिन तहसील की जांच टीम ने रविवार को भी गांव-गांव जाकर जांच की और शासन को रिपोर्ट भेजी। रिपोर्ट में 112 मकानों के गिरने की सूचना भेजी गई है। बारिश के बाद कुछ मकान व मकानों की दीवारों में दरारें पड़ी हुई है, जो कि किसी भी समय भरभराकर गिर सकती हैं। रविवार को अटेरना में रविंद्र पुत्र हरवीर के मकान की दीवार ढही तो सोनी व ओमबीर के मकान भी ढह गए। मढियाई में इकबाल पुत्र याशीन का मकान गिर गया, जिसमें इकबाल का बेटा गुलजार मलबे की चपेट में आकर घायल हो गया। अलीपुर निवासी इरशाद पुत्र शमशाद का मकान भी बारिश में गिर गया। जुल्हैड़ा में भी दीपक पुत्र ओमकार की सड़क किनारे की दीवार गिर गई। इसी के साथ अन्य कई जगहों पर भी मकान व दीवार गिरने की बात सामने आ रही है, जिसकी सूचना पर तहसील टीम जांच कर रही हैं।
तहसीलदार अश्वनी त्यागी व आरके अशोक कुमार ने बताया कि जिन लोगों के मकान या दीवारें गिर रही हैं, वह सीधे तहसील में आकर भी सूचना दे सकते हैं। तहसीलदार या एसडीएम के नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं, तहसील की जांच टीम बारिश में गिरने वाले मकानों का गांव-गांव जाकर सर्वे कर रही हैं।
खास बातें:
तहसील टीम ने गांव-गांव जाकर किया सर्वे, शासन को भेजी रिपोर्ट