फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   आर्य समाज का चुनाव।

आर्य समाज का चुनाव।

Mon, 30 Jul 2018 02:20 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
आर्य समाज का चुनाव।
पवन बने आर्य समाज के प्रधान
विज्ञापन

मवाना। आर्य समाज मवाना के साधारण अधिवेशन एवं वार्षिक निर्वाचन में पवन कुमार रस्तोगी को प्रधान, अनिल कुमार गोला को मंत्री तथा सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से दोबारा लगातार तीसरी बार चुना गया। प्रधान को एक सप्ताह में अंतरंग सभा की घोषणा करने को भी अधिकृत किया गया।
मंत्री अनिल गोला ने बताया कि शाम 4 बजे आर्य समाज का साधारण अधिवेशन व वार्षिक निर्वाचन प्रधान पवन कुमार रस्तोगी की अध्यक्षता में ईश प्रार्थना से आरंभ हुआ। सर्वप्रथम मंत्री अनिल गोला ने वर्ष 2017-18 का वार्षिक वृतांत प्रस्तुत किया। जिसमें गत वर्ष में कृत कार्यों एवं आगामी वर्ष के प्रस्तावित कार्यों को पटल पर रखा गया। इसके पश्चात कोषाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने वर्ष 2017-18 का आय व्यय विवरण प्रस्तुत किया। पूर्व प्रधान नरेंद्र रस्तोगी के प्रस्ताव पर सर्व सम्मति से पवन रस्तोगी को प्रधान, अनिल कुमार गोला को मंत्री तथा सुनील गुप्ता को कोषाध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। साथ ही एक सप्ताह में अंतरंग सभा गठित कर घोषित करने को भी अधिकृत किया गया। नगेंद्र सिंह आर्य, शैवाल दुबलिश, सुशील खटीक, डॉ. वीरपाल, सुशील दुबलिश, सुरेशचंद आर्य, ब्रजपाल त्यागी, रणवीर सिंह चौहान, ठा. रोहताश चौहान, शिव कुमार आर्य, राजेश कुमार, मूलशंकर, कृष्णमोहन पालीवाल, आलोक राजवंशी, विकास दुबलिश, विभोर दुबलिश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन



ट्रांसफार्मर चोरी करने की कोशिश
मवाना। बीती रात गांव मवाना खुर्द में चोरों ने फाल्ट कर बिजली के ट्रांसफार्मर को चोरी करने की कोशिश की। लेकिन समय रहते सूचना मिलने पर डायल 100 के पहुंचने पर चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके। बीती रात मवाना खुर्द में चोरों ने पहले लाईन में फाल्ट कर विद्युत आपूर्ति को बाधित किया और फिर ट्रांसफार्मर को चोरी करने की कोशिश की। ग्रामीण ने इसकी सूचना डायल 100 को दे दी। सूचना पर डायल 100 मौके पर पहुंची। पुलिस को आता देख चोर अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मवाना। मोहल्ला काबली गेट व मोहल्ला मुन्नालाल में बीते तीन दिन से नगर पालिका द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति ठप होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

मवाना नगर पालिका द्वारा की जाने वाली जलापूर्ति बीते तीन दिन से मोहल्ला काबली गेट व मोहल्ला मुन्नालाल में ठप होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पानी आपूर्ति नहीं होने से उनको पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं वार्ड नं. 6 के लोगों का भी कहना है कि उनके वार्ड में भी पानी नहीं आ रहा है। इस संबंध में वार्ड सभासद बीना चौहान से पूछे जाने पर उनका कहना था कि उन्होंने जानकारी की थी तो उनको बता दिया गया कि ट्यूबवैल फुंकी होने के कारण जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जलापूर्ति को शीघ्र सही नहीं कराया गया तो विवश होकर आंदोलन करेंगे। इस संबंध में चेयरमैन अय्यूब कालिया से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अचानक चार ट्यूबवैल खराब होने से जलापूर्ति प्रभावित हुई है। दो ट्यूबवैल शाम तक चालू कर दी गई है। एक ट्यूबवैल सोमवार को चालू हो जाएगी। जिसके बाद पानी की समस्या काफी हद तक समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed