फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रुड़की रोड पर गढढे व जलभराव ने कर दिया लोगों को हलकान

रुड़की रोड पर गढढे व जलभराव ने कर दिया लोगों को हलकान

Sun, 29 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
रुड़की रोड पर गढढे व जलभराव ने कर दिया लोगों को हलकान

विज्ञापन
गड्ढों व जलभराव से परेशान हुए लोग
मोदीपुरम। रुड़की रोड पर जलभराव होने से जगह-जगह गड्ढे हो गए है। पानी की निकासी नहीं होने के कारण यहां से गुजरना भी दुभर हो गया है। समस्या के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को दिन भर इस मार्ग पर दुपहिया वाहन चालक गड्ढे होने के कारण चोटिल हो गए।
पिछले कई दिनों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से शहर से लेकर देहात तक लोग परेशान हो चुके है। बारिश से जहां कई जगहों पर कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए, वहीं रुड़की रोड पर पानी की निकासी का साधन नहीं होने के कारण जगह-जगह गड्ढे हो गए है। इन गड्ढों के होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। दुपहिया वाहन चालक चोटिल होते हो रहे है। कावंड यात्रा को लेकर पुलिस द्वारा रुड़की रोड पर बेरिकेटिंग की गई है, जिसके चलते मार्ग वनवे हो गया है। मार्ग के वनवे होने से लोगों को और भी अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव होने से मार्ग पर स्थित लगभग एक दर्जन कालोनियों में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन

जलभराव से हलकान हो गए पल्लवपुरम-मोदीपुरम के लोग
मोदीपुरम। पल्लवपुरम और मोदीपुरम में भी जलभराव की स्थिति देखने को मिली। जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। लोगों के घरों में पानी भरने से लोग दिन भर पानी बाहर निकालते रहे। सीवर चौक होने के कारण लोगों को दिन भर परेशानी से गुजरना पड़ा। स्थानीय लोगों ने एमडीए अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाया और नगर निगम के अधिकारियों पर सुनवाई नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed