फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घटना पर पूरी रात नहीं पहुंची खरखौदा नुलिस

घटना पर पूरी रात नहीं पहुंची खरखौदा नुलिस

Sun, 29 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
घटना पर पूरी रात नहीं पहुंची खरखौदा नुलिस
मेरठ।
विज्ञापन

चांदसारा-नरहैड़ा तिराहे पर अंडरपास में भरे पानी ने सरकारी मशीनरी की पोल खोल दी। 22 बच्चों से भरी स्कूल बस पानी में डूब गई, लेकिन पुलिस व प्रशासन की नींद नहीं टूटी। छात्र लापता होने की खबर पर दो थानों की पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही।
एनकेबीआर स्कूल फफूंड़ा खरखौदा के 20 छात्र-छात्राओं से भरी बस शुक्रवार सुबह 11 बजे अंडरपास में भरे पानी में डूबी थी। इसी दौरान वहां पहुंचा समीर लापता हो गया था। ग्रामीणों ने अंदेशा भी जताया कि कहीं समीर पानी में तो नहीं गिर गया। शाम को लापता होने की तहरीर भी पीड़ित परिवार ने परतापुर थाने में दे दी। पुलिस अंडरपास तक पहुंची और जांच के नाम पर खानापूर्ति करके वापस लौट आई। परतापुर पुलिस ने मामले को खरखौदा थानाक्षेत्र का बताया। वहीं, खरखौदा पुलिस ने जाने की जहमत तक नहीं उठाई। इसको लेकर ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। मामला जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा, तब जाकर डीआरएम रेलवे, सेक्शन इंजीनियर प्रमोद पांडेय ने दौरा किया।
विज्ञापन


अंडरपास बना मुसीबत
चांदसारा, नरहैड़ा समेत एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों के लिए अंडरपास मुसीबत बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि कई अंडरपास से लोगों को गुजरना पड़ता है। 25 फीट पानी भरा होने के चलते ग्रामीणों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। 24 घंटे बाद भी पुलिस प्रशासन कोई फैसला नहीं ले सका कि आखिर अंडरपास से लोगों को कैसे राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में कैद होने को मजबूर ग्रामीण
मेरठ से लेकर हापुड़ के बीच सात अंडरपास बनाए गए हैं। बारिश में सभी अंडरपास जलमग्न हो गये हैं। इस कारण ग्रामीण घरों में कैद होने को मजबूर हैं। बच्चे भी स्कूलों में नहीं जा पा रहे हैं। वहीं चांदसारा गांव का मुख्य मार्ग यही है। इसी अंडर पास से सभी ग्रामीण बाहर जाते हैं, बच्चे स्कूल व कॉलेज जाते हैं। लेकिन अंडरपास में पिछले दो दिन से पानी भरा हुआ है, जिस कारण ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

पानी निकालने का काम शुरू
ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से अंडरपास में हुये जल भराव को खाली कराने की मांग की है। वहीं दक्षिण विधायक सोमेंद्र तौमर ने भी इस संबंध में डीएम से बात की। इसके बाद एक पंप सैट मंगाकर पानी को वहां से निकालने का काम शुरू कर दिया गया।



पीड़ित परिवार को सरकार से जो भी मदद हो सकेगी वह मदद कराई जाएगी। वहीं रेलवे के अंडर पास के निर्माण में पानी निकालनेे का उचित साधन क्यों नही किया गया। इसकी जांच कराकर अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी कराई जाएगी। सोमेंद्र तोमर, दक्षिण

पीड़ित परिवार को प्रदेश सरकार से मिलने वाली हर मदद दिलाई जाएगी। पीड़ित परिवार की सभी जायज मांगों को माना जाएगा। सत्यबीर त्यागी, विधायक, किठौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed