{"_id":"5b5a27d04f1c1bbd298b62d8","slug":"153263508313-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं पर बढ़ रहे है अपराध पर किया जातरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं पर बढ़ रहे है अपराध पर किया जातरुक
Updated Fri, 27 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं पर बढ़ रहे है अपराध पर किया जागरुक
मोदीपुरम। दयावती मोदी एकेडमी में बृहस्पतिवार को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। आपातकाल स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने के लिए सुरक्षा परीक्षण कार्यशाला का भी आयोजन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि प्रदीप गुलाठी और कैप्टन विजय श्री निवास को बुके देकर प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान ने सम्मानित किया। प्रदीप गुलाठी ने छात्राओं और महिलाओं के प्रति बढ़ रहे उत्पीड़न के लिए जागरुक किया। उन्होंने कहा कि महिला हर क्षेत्र में आगे है। उनके आत्म बल को बढ़ाने की आवश्यकता है। कैप्टन विजय श्रीनिवास ने प्रोजेक्टर के माध्यम से महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों के संबंध में जानकारी देते हुए महिला सुरक्षा के गुण भी सिखाए। प्रधानाचार्य डॉ. ऋतु दीवान ने कहा कि इसके लिए महिलाओं को एकजुट होना होगा और अपनी शक्ति को पहचानना होगा। इस दौरान मुख्य अध्यापक राजीव ढाका, अमिता त्यागी आदि का विशेष योगदान रहा।