फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पोषाहार बेचे जाने के मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

पोषाहार बेचे जाने के मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।

Wed, 25 Jul 2018 09:40 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
पोषाहार बेचे जाने के मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
फलावदा। ग्राम मंदवाड़ी निवासी एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा ब्लैक करने की नियत से पोषाहार के दस बोरे कस्बे में रख दिए थे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें कब्जे में ले लिया। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने थाने में तहरीर दी। दो दिन बीतने के बाद भी अभी तक तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि गर्भवती महिलाओं के लिए आए पोषाहार को बांटना तो दूर वह गांव तक नहीं पहुंचा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने पोषाहार को अवैध रूप से बेचने की नीयत से दो दिन पहले कस्बे में एक दुकान पर रख दिया था। जानकारी पाकर ग्राम प्रधान मंदवाड़ी रूप सिंह ने पुलिस को जानकारी दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोषाहार के दस बोरों को कब्जे में ले लिया था। इस संबंध में ग्राम प्रधान रूप सिंह का कहना है कि कई महीने से गांव में पोषाहार वितरित नहीं किया गया है। इसकी शिकायत उसने पूर्व में भी अधिकारियों से की थी। गर्भवती महिलाओं के लिए आए पोषाहार के दस बोरे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने ब्लैक करने की नीयत से फलावदा कस्बे में एक दुकान पर रखवा दिए। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। हालांकि दो दिन व्यतीत होने के बाद भी पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। उधर, थाना प्रभारी करतार सिंह का कहना है बाल कल्याण अधिकारी से बात कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed