{"_id":"5b4e5b544f1c1b44748b55fb","slug":"1531861841191-3-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार से गंगा में छोड़ा 1 लाख 3 हजार क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार से गंगा में छोड़ा 1 लाख 3 हजार क्यूसेक पानी
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से गंगा में छोड़ा एक लाख क्यूसेक पानी
तहसीलदार ने किया गंगा में पानी के स्तर का निरीक्षण
मनरेगा के सहयोग से बांध को ऊंचा करने के लिए डाली जाएगी मिट्टी
मवाना। हस्तिनापुर खादर क्षेत्र स्थित गंगा में पानी का स्तर देखने के लिए मंगलवार को तहसीलदार ने टीम के साथ मौका मुआयना किया। मंगलवार सुबह हरिद्वार से एक लाख तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण टीम ने सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण किया।
तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को हरिद्वार से गंगा में एक लाख तीन हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिस पर वह बाढ़ खंड, ब्लॉक अधिकारियों व मनरेगा की टीम को लेकर बांध का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने बताया कि फिलहाल खादर क्षेत्र स्थित गंगा में 80 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। जो मंगलवार देर रात तक 85 हजार क्यूसेक तक पहुंचने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बाढ़ आने की संभावनाएं बेहद कम है। अभी पानी बांध से लगभग तीन से चार फीट नीचे है। हालांकि सुरक्षा की दृष्टि से बुधवार को मनरेगा के सहयोग से बांध को और ऊंचा करने के लिए मिट्टी डालने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि ब्लॉक अधिकारियों व बाढ़ खंड अधिकारियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।