फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   अभिनेत्री सना कपूर की एक्टिंग कैमरे में हुई कैद

अभिनेत्री सना कपूर की एक्टिंग कैमरे में हुई कैद

Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
अभिनेत्री सना कपूर की एक्टिंग कैमरे में हुई कैद
बीते चार दिनों से ढिकौली गांव में चल रही है फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मवाना।
ढिकौली गांव में फिल्म सरोज का रिश्ता की शूटिंग मंगलवार को भी जारी रही। अभिनेत्री सना कपूर ने शूटिंग स्थल पर पहुंचकर देर शाम तक शूटिंग की। शूटिंग देखने के लिए दिनभर हवेली के बाहर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। लेकिन वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने किसी को शूटिंग स्थल पर नहीं जाने दिया।
कपूर प्रोडेक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म सरोज का रिश्ता की पिछले चार दिनों से ढिकौली गांव स्थित दौलत हाउस में शूटिंग चल रही है। यह फिल्म देहात में रहने वाली उस युवती की है, जो बड़े शहर में जाकर अपने को वहां के माहौल के हिसाब से ढाल नहीं पाती। लेकिन माता-पिता के सहयोग से वह इसमें सफल होती है। पढ़ाई पूरी करने के बाद माता-पिता को उसकी शादी की चिंता सताती है। फिल्म पारिवारिक है।
विज्ञापन

प्रोड्यूसर साहिल अरोड़ा ने बताया कि फिल्म में शाहिद कपूर की बहन व अभिनेत्री सना कपूर काम कर रही हैं। मंगलवार को बाजार में खरीदारी के सीन शूट किए गए। उन्होंने बताया कि यहां पर 28 जुलाई तक शूटिंग चलेगी। दो दिन नगर क्षेत्र में भी शूटिंग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमीशन के लिए भटकते रहे प्रोड्यूसर
पिछले तीन दिन से सुरक्षा व शूटिंग की परमीशन के लिए प्रोड्यूसर साहिल अरोड़ा थाने व तहसील के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन पुलिस व एसडीएम ने उन्हें परमीशन देने से मना कर दिया। मंगलवार को तहसील दिवस में भी प्रोड्यूसर साहिल अरोड़ा पहुंचे, लेकिन एसपी देहात राजेश कुमार ने फोर्स की कमी होने की बात कहते हुए परमीशन देने से इंकार कर दिया। जबकि थाना पुलिस ने एसपी देहात के आदेशों को हवा में उड़ाते हुए शूटिंग स्थल पर फैंटम तैनात कर दी।

डीएम से करानी होती है परमिशन
किसी भी फिल्म की शूटिंग से पहले डीएम को प्रार्थना पत्र देकर परमीशन लेनी पड़ती है, लेकिन बॉलीवुड फिल्म सरोज का रिश्ता की परमीशन थाने व एसडीएम स्तर से मांगी जा रही है। डीएम स्तर से परमीशन लेने के दौरान टैक्स जमा करना पड़ता है। लेकिन बिना परमीशन के ही पिछले चार दिन से ढिकौली गांव में शूटिंग चल रही है।

शूटिंग को लेकर खुफिया विभाग सतर्क
शूटिंग की जानकारी मिलने पर खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। खुफिया विभाग के जितेंद्र का कहना है कि बिना परमीशन के शूटिंग नहीं की जा सकती है। उन्होंने बताया कि पूरे मामले में बुधवार को जानकारी ली जायेगी और परमीशन के बिना शूटिंग करने पर कार्रवाई को लेकर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed