फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पुलिस ने किशोरी को नहर में कूदने से बचाया

पुलिस ने किशोरी को नहर में कूदने से बचाया

Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी को नहर में कूदने से बचाया
बहसूमा। थाना क्षेत्र के गांव निलोहा निवासी किशोरी ने मंगलवार को झुनझुनी नहर पुल से कूदकर जान का प्रयास किया। उसके कूदने से पहले ही मौके पर गश्त कर रही पुलिस ने उसे बचा लिया। एसएसआई सीपी सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह पुलिस बल के साथ झुनझुनी नहर पर गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें नहर पुल के पास एक किशोरी साइकिल से उतरकर पुल पर चक्कर लगाती दिखी। पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने किशोरी से वहां घूमने का कारण पूछा। इस पर वह पुलिस को चकमा देकर नहर पुल की ओर छलांग लगाने के लिए दौड़ी। लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया। दरोगा सीपी सिंह ने बताया कि निलोहा निवासी किशोरी कक्षा 12 की छात्रा है। किशोरी ने बताया कि घर में टीवी देखने को लेकर उसका भाई से झगड़ा हो गया था। इससे नाराज होकर वह नहर मे कूदकर जान देने चली आई। सूचना पर पहुंचे किशोरी के परिजन उसे साथ ले गए।
विज्ञापन



बहन के लापता होने की दी तहरीर
बहसूमा। रामराज निवासी विवाहिता के भाई ने बहन के लापता होने की तहरीर दी है। रामराज निवासी युवक ने बताया कि उन्होंने सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में चार साल पहले बहन की शादी की थी। शादी के दो साल बाद सुसराल पक्ष के लोग बहन को प्रताड़ित करने लगे। करीब 10 माह से बहन उनके पास ही रह रही थी। सोमवार को वह सिद्धपीठ फिरोजपुर मंदिर पर प्रसाद चढ़ाकर घर लौटी। उसके बाद बाजार जाने की बात कहकर कही चली गई। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। सभी संभावित जगह पर तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा है। विवाहिता के भाई ने बताया कि फोन पर हुई वार्ता में वह दो दिन में लौटने की बात कह रही है। विवाहिता के भाई की तहरीर पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन



बच्चों ने मैंगो पार्टी का उठाया लुत्फ
बहसूमा। रामराज स्थित डी मोंट फोर्ट एकेडमी में मंगलवार को मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें किंडर गार्टन के बच्चों ने मैंगो पार्टी का लुत्फ उठाया। पार्टी में सभी बच्चे पीले रंग की ड्रेस पहनकर आए। इस दौरान बच्चों ने आम फलों का राजा पर कविता सुनाई। कक्षा नर्सरी से एलकेजी के सभी छात्र-छात्राओं ने पार्टी में प्रतिभाग किया। स्कूल प्रबंधक डा. समीर ने बच्चों को आम की महत्ता बताई। इस मौके पर अंजली, दिव्यांशी व अंशिका आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed