फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीकानेर रेस्टेरोंट में दूध पीने के लिए रुके पूर्व मंत्री, निकले कीड़े

बीकानेर रेस्टेरोंट में दूध पीने के लिए रुके पूर्व मंत्री, निकले कीड़े

Sat, 14 Jul 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
बीकानेर रेस्टेरोंट में दूध पीने के लिए रुके पूर्व मंत्री, निकले कीड़े
मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ
विज्ञापन


दूध खराब होने और कीड़े निकलने का लगाया आरोप
दिल्ली से साथियों संग मुजफ्फरनगर जा रहे थे रालोद महासचिव
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
दिल्ली से मुजफ्फरनगर जा रहे पूर्व मंत्री और रालोद के प्रदेश महासचिव योगराज सिंह की शिकायत पर खाद्य विभाग की टीम ने मोदीपुरम के बीकानेर रेस्टोरेंट से दूध के सैंपल भरे। उन्होंने आरोप लगाया कि रेस्टोरेंट से लिया गया दूध खराब था और उसमें कीड़े भी निकले।
रालोद में प्रदेश महासचिव मुजफ्फरनगर निवासी योगराज सिंह शुक्रवार को अपने साथी पलडी के प्रधान नत्थू सिंह, पीआरओ बिजेंद्र सिंह, अरविंद बालियान, चीनू उपाध्याय आदि के साथ दिल्ली से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में वह मोदीपुरम के बीकानेर रेस्टोरेंट पर रुके। वहां पर नत्थू प्रधान ने तीन बादाम मिल्क और एक मिल्क सेक लिया। आरोप है कि दूध पीने पर उसमें बदबू आ रही थी। उसमें कीड़े भी थे। इसके बाद उन्होंने डीएम और एसडीएम सरधना से इसकी शिकायत की। इस पर फूड सेफ्टी ऑफिसर वैभव शर्मा टीम के साथ बीकानेर रेस्टोरेंट पहुंचे और दूध के सैंपल भरे। सूचना मिलने पर दौराला गन्ना परिषद चेयरमैन रविंद्र अहलावत, आशीष बालियान आदि भी मौके पर पहुंच गए। एसएसआई पल्लवपुरम महेश शर्मा ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


वर्जन====
हम लोग दिल्ली से आ रहे थे। नाश्ता करने के लिए दूध लिया था। लेकिन दूध खराब था। उसमें कीडे़ निकले। इसकी शिकायत पर उसे सील कर दिया गया है। - योगराज सिंह, पूर्व मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन====
पूर्व मंत्री की शिकायत पर टीम बीकानेर रेस्टोरेंट पहुंची। वहां पर दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजा जा रहा है। रेस्टोरेंट संचालक को चेतावनी दी है कि अगर ऐसा दोबारा हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लाईसेंस भी निरस्त कराया जाएगा। -वैभव शर्मा, फूड सेफ्टी ऑफिसर, सरधना

वर्जन=====
दूध ताजा था, कीडे़ निकलने का आरोप गलत है। जांच में सब सामने आ जाएगा। रेस्टोरेंट में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाता है। -अमित कुमार, मैनेजर बीकानेर रेस्टोरेंट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed