{"_id":"5b466e6b4f1c1b9d288b5e30","slug":"153134244112-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल क मान्यता निरस्त करे दिल्ली सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल क मान्यता निरस्त करे दिल्ली सरकार
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्कूल की मान्यता रद्द करे दिल्ली सरकार
- मेरठ बार एसोसिएशन ने फीस नहीं देने के कारण बच्चों को बंधक बनाने की घटना की निंदा की
मोदीपुरम। दिल्ली के राबिया गर्ल्स स्कूल में नर्सरी के 59 बच्चों को फीस समय पर न देने के कारण स्कूल प्रबंधक द्वारा पांच घंटे तक बंधक बनाने की घटना की कडे़ शब्दों में निंदा की गई है।
सोफीपुर में हुई बैठक में मेरठ बार एसोसिएशन की पूर्व उपाध्यक्ष एवं एडवोकेट प्रेरणा चौधरी ने कहा कि दिल्ली सरकार को ऐसे स्कूलों की मान्यता निरस्त करनी चाहिए। स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उसे जेल भेजना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्कूल संचालक अपनी मनमानी पर उतारू है और सरकार इनके खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाती है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार को जिलाधिकारी मेरठ के माध्यम से ज्ञापन भेजा जाएगा। जिसमें स्कूल प्रबंधक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की जाएगी। अगर इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे में स्कूल संचालक मनमानी पर उतारू रहेगा। इसलिए इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई जरूरी है।