{"_id":"5b451ece4f1c1bb9248b5d13","slug":"153125652519-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का कम नहीं हो रहा है असर, बूंदाबांदी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का कम नहीं हो रहा है असर, बूंदाबांदी के आसार
Updated Wed, 11 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम। गर्मी का असर अभी कम होता नहीं दिख रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बूंदाबांदी के आसार हैं, अच्छी बारिश का सिस्टम नहीं बना है।
मेरठ गाजियाबाद, बागपत, शामली में अभी एक भी अच्छी बारिश नहीं हुई है, जिससे लगातार गर्मी और उमस बढ़ती जा रही है। पिछले एक सप्ताह से लोगों का बुरा हाल है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 36.2 और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 78 व न्यूनतम 63 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बुधवार से बारिश का असार बन रहे हैं। आने वाले तीन दिन मेरठ और आसपास में कहीं पर ज्यादा तो कहीं पर कम बारिश हो सकती है। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि मेरठ और आसपास में कम दबाव का क्षेत्र नहीं बन रहा है, जिस कारण से बारिश नहीं हो रही है।