फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दंगे कराकर सता मे आई भाजपा जंयत चौधरी ।

दंगे कराकर सता मे आई भाजपा जंयत चौधरी ।

Sat, 07 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
दंगे कराकर सता मे आई भाजपा जंयत चौधरी ।
बौंद्रा। ईद मिलन समारोह में पूर्व चेयरमैन के यहां शिरकत करने शनिवार को पहुंचे रालोद उपाध्यक्ष जंयत चौधरी अन्य रालोद नेताओं का कस्बे के रायल गार्डन में जोरदार स्वागत किया गया। इससे पूर्व जयंत चौधरी को सैकड़ों कार्यकर्ता ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन

कस्बे के पूर्व चेयरमैन एवं रालोद के वेस्ट यूपी प्रभारी मतलूब गौड़ के आह्वान पर ईद मिलन समारोह में शामिल होने के लिए रालोद के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने लोकतंत्र सेनानी नेता उम्मेद अली को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर एवं व्यापारी को हितैषी पार्टी बताते हुए कहा कि भाजपा ने दंगा, फसाद कराए और धर्म के नाम पर लोगों से धोखे से वोट लिया। भाजपा की सरकार से सभी वर्ग के लोग त्रस्त हैं। व्यापारी, किसान और मजदूरों का रोजगार ठप होता जा रहा है। प्रतिदिन महंगाई आसमान छू रही है। बिजली के बेहिसाब बिल के नाम पर जनता के खिलाफ मुकदमे दर्ज कराये जा रहे हैं। किसानों की फसलों का सही मूल्य मिलना तो दूर गन्ने का भुगतान नहीं किया गया। जंयत चौधरी ने कहा कि 13 जुलाई से एक माह के लिए राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश स्तर पर वर्तमान सरकार के काले कारनामों की पोलखोल यात्रा का आयोजन करने जा रही है। जिसमें गांव-गांव जाकर सरकार के कारनामों से जनता को अवगत कराया जाएगा। इससे पूर्व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए गठबंधन से भाजपा पूरी तरह भयभीत है। कैराना, फूलपुर और गोरखपुर उपचुनाव इसका उदाहरण है। वहीं, नरेंद्र खजूरी ने कहा कि आने वाले चुनाव में दलित, मुस्लिम, किसान मिलकर केन्द्र कि सरकार को सत्ता से हटाने का काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व सांसद मुशीराम पाल, युवा रालोद प्रदेश अध्यक्ष वसीम राजा, प्रदेश सचिव सोहराब ग्यास, जिलाध्यक्ष राहुल देव, सुनील रोहटा प्रदेश प्रवक्ता, राजकुमार सांगवान महासचिव यशवीर सिंह, रणवीर दहिया, बह्मपाल सिंह, राजेंद्र जानी, सतीश त्यागी, संजय जाटव, डॉ. फुरकान अली, वाहिद अली, रहीस, नाजिम अली आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मतलूब को दे गए इशारा
जयंत जाते-जाते पूर्व चेयरमैन मतलूब गौड़ को लोकसभा चुनाव का समीकरण समझा गए। इससे ऐसा लगता कि आने वाले लोकसभा चुनाव में मतलूब गौड़ को चुनाव में उतारा जा सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

बासिद नंबरदार मंडल उपाध्यक्ष बने
ईद मिलन कार्यक्रम के दौरान दर्जन ग्राम प्रधान एवं गण्यमान्य लोग रालोद में शामिल हुए। समारोह में युवा नेता बासित नंबरदार को युवा रालोद मंडल उपाध्यक्ष बनाया है।
मुख्य बातें
ईद मिलन समारोह में शामिल होने के लिए रालोद के उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed