{"_id":"5b40ee4b4f1c1bbf248b517f","slug":"153098196112-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यो को लेकर कोई खुश तो कोई नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यो को लेकर कोई खुश तो कोई नाखुश
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षितगढ़। ग्राम प्रधान के कार्यकाल को ढाई वर्ष से अधिक बीत चुका है। इसके बावजूद विकास के लिए गांव आज भी तरस रहे हैं। परीक्षितगढ़ के गांव खानपुर में विकास कार्य तो हुए, लेकिन पूर्व प्रधान का कहना है कि अन्य निधि से गांव में कार्य कराए गए हैं। प्रधान अपने वादों पर खरा नहीं उतर सके हैं। वहीं, प्रधान ने वादों पर खरा उतरते हुए विकास कार्य कराए जाने की बात कही है। हालांकि विकास कार्यों से ग्रामीणों को काफी राहत है।
मुस्लिम बहुल ग्राम खानपुर परीक्षितगढ़ ब्लॉक में विकास की दौड़ में सबसे आगे है। विकास कार्यों के बल पर रुखसाना ने लगातार दोबारा प्रधान पद पर जीत हासिल की।
ओडीएफ घोषित हो चुका है गांव
खानपुर गांव को खुले में शौचमुक्त करने के लिए हर घर में शौचालय बनवाए गए हैं। ग्राम प्रधान रुखसाना का कहना है कि गांव में लगभग 131 शौचालय बनवाए गए हैं। समय-समय पर ग्रामीणों को खुले में शौच नहीं करने के लिए जागरुक किया जाता है। इसके अतिरिक्त गांव में आठ लाख की लागत से श्मशान घाट का निर्माण कराया गया है। पेयजल की व्यस्था दुरुस्त रखने के लिए अब तक 40 हैंडपंप गरीब बस्तियों में लगवाएं जा चुके हैं। प्रधानमंत्री योजना से दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण, 35 एलईडी लाइट, 250 लोहे के चैनल और 80 विधवाओं को पेंशन दिलाई है।
विज्ञापन
सफाई पर दिया जाता है विशेष ध्यान
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने के लिए गांव में सफाई को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है। गांव में प्रतिदिन सफाई कराई जाती है। रोजाना कूड़ा भी उठाया जाता है। गांव के सफाई कर्मचारियों की दिन के हिसाब से ड्यूटी लगाई गई है ताकि गांव में गंदगी न फैले। इसके अतिरिक्त नियमित रूप से नालियों की सफाई भी होती है ताकि सड़कों पर जलभराव की समस्या न हो।
समय से मिलता है राशन
गरीबों को समय से राशन मिल सके। इसके लिए राशन एजेंसी संचालक को कड़े निर्देश दिए हैं। राशन विक्रेता सभी को समय से एवं मानक के हिसाब से राशन वितरित करता है।
दूसरी निधि से हुए हैं कार्य
पूर्व प्रधान रबनवाज का कहना है कि गांव में विकास हुए हैं वह मानते हैं, लेकिन गांव में विकास कार्य प्रधान ने नहीं बल्कि अन्य निधियों से हुए हैं। उन्होंने बताया कि गांव में विधायक, जिला पंचायत व ब्लॉक स्तर से कार्य कराए गए हैं। मौजूदा प्रधान हर मोर्चे पर विफल रही है। उन्होंने अपने बल पर अभी तक कोई कार्य नहीं कराया है। चुनाव के दौरान उन्होंने काफी वादे किए, लेकिन वे अपने वादों पर खरा नहीं उतर सकीं।
मुख्य बातें
ग्राम प्रधान का चहुंमुखी विकास कराने का दावा
पूर्व प्रधान लगा रहे वादों पर खरा नहीं उतरने का आरोप