फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   भाजपा ने दी देश को भूखमरी व बेरोजगारी : मुकेश चौधरी

भाजपा ने दी देश को भूखमरी व बेरोजगारी : मुकेश चौधरी

Sat, 07 Jul 2018 10:08 PM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने दी देश को भूखमरी व बेरोजगारी : मुकेश चौधरी
परीक्षितगढ़। केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार ने चुनावों के दौरान झूठे और थोथे सपने बेचकर सत्ता की सेज जरूर सजा ली, लेकिन किसानों, मजदूरों, बेरोजगारों के साथ धोखा दिया है। यह देश के मतदाताओं के साथ मजाक है। 2019 में मतदाता भाजपा को करारा जवाब देने के लिए कमर कस चुके हैं। यह विचार उत्तर प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं मेरठ मंडल प्रभारी पूर्व विधायक मुकेश चौधरी ने ग्राम खानपुर में शनिवार को आयोजित ब्लॉक कांग्रेस के सम्मेलन में व्यक्त किए।
विज्ञापन

ब्लॉक कांग्रेस सम्मेलन में मुख्य अतिथि मुकेश चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने स्वाधीनता के लिए संघर्ष किया और स्वाधीन भारत को शून्य से शिखर पर स्थापित किया। राष्ट्र की धर्मनिरपेक्षता को शक्ति और समर्थन दिया है। हालांकि भाजपा ने देश में बिखराव, बेकारी और भूख दी है। इस अवसर पर मेरठ जिला प्रभारी डॉ. संजीव शर्मा ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार ने देश की जनता के साथ विश्वास घात किया है। आज देश में किसान, मजदूर और व्यापारी भूखमरी की कगार पर पहुंच चुका है। देश के युवाओं को नौकरी नहीं मिलने पर वे आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है। 2019 में भाजपा का देश से सफाया हो जाएगा। सम्मेलन की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनोद मोघा ने की और संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष पं. सत्यप्रकाश गौतम ने किया। इस मौके पर सावेज खान, खीमचंद जाटव, राजू बावरा, मोहसिन खां, जाकिर खान, हाजी उस्मान, इंतजार अली, मतीन अहमद, मोहन शर्मा, सरताज उर्फ छोटन, आफॉख सलमानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed