{"_id":"5b3e82ae4f1c1b56238b4c02","slug":"15308233402-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया सॉफ्टवेयर लगा है, अभी चलाने नहीं आता, बाद में आना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया सॉफ्टवेयर लगा है, अभी चलाने नहीं आता, बाद में आना
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मोदीपुरम। डाकघरों में कोर सिस्टम इंटीग्रेटर व्यवस्था लागू हो गई है। लेकिन डाकघरों में कर्मचारियों को नए सॉफ्टवेयर पर काम करने में दिक्कत आ रही है। इस कारण लोगों के काम नहीं हो पा रहे हैं।
हाईवे स्थित मोदी कॉलोनी के बाहर डाकघर में पिछले चार दिन से काम प्रभावित हो रहा है। डाकघर में रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट, पैसे का लेनदेन और सभी जरूरी काम अटके हुए हैं। डाकघर में जो नया सॉफ्टवेयर आया है उस पर कर्मचारियों को काम करने में परेशानी आ रही है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे पल्लवपुरम निवासी पूनम रजिस्ट्री के लिए पहुंचीं, लेकिन गेट बाहर गेट पर नोटिस लगा था कि तकनीकी खराबी के कारण काम बंद है। वहीं अमर उजाला की टीम जब वहां पहुंची तो फोटो खिंचते ही गेट खुलवा दिया गया। अंदर पहुंचे लोगों ने जानकारी मांगी तो पोस्टमास्टर श्री राम वर्मा ने कहा कि नया सिस्टम अभी नहीं चल रहा है। अभी दो तीन दिन लग जाएंगे। मोदीपुरम निवासी डॉ. आरसी चौधरी और केपी सिंह का कहना है कि तीन दिन से लगातार आ रहे है, लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है। डाकघर पर पहुंचे सुनील कुमार, अंकित आदि का कहना है कि अगर काम बंद है तो गेट बंद क्यों कर रखा है। कोई कर्मचारी ठीक से जानकारी भी नहीं दे रहा है।
नए सॉफ्टवेयर पर काम करने में दिक्कत आ रही है, जिस कारण से काम बंद है। बुधवार को कुछ काम किया गया था, दो तीन दिन में स्थिति सामान्य हो जाएगी। श्री राम वर्मा, पोस्टमास्टर