{"_id":"5b3e80d84f1c1b78468b4e26","slug":"153082287115-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने तीन दिन में फार्म जमा करने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने तीन दिन में फार्म जमा करने के दिए निर्देश
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अब 15 जुलाई तक होगा पुनरीक्षण का कार्य
मवाना। तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को एसडीएम मवाना ने पूरे ब्लाक के बीएलओ के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने मतदाता पुनरीक्षण के कार्यक्रम की तिथि बढ़ने की जानकारी दी और साथ ही अब तक जमा किया गया डाटा तीन दिन के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव व तहसीलदार अशोक गुप्ता के नेतृत्व में तहसील सभागार में बृहस्पतिवार को सभी बीएलओ के साथ एक बैठक की गई। बैठक में एसडीएम ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण की अब तक अंतिम तिथि 30 जून थी, जिसे शासन ने बढ़ाकर 15 जुलाई कर दिया है। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में डोर टू डोर कार्य करें। इसके अलावा 30 जून तक इकट्ठा किया गया डाटा तीन दिन के अंदर डिटेल के साथ जमा करा दिया जाए। उन्होंने सभी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि निरीक्षण कार्य व डाटा जमा कराने में किसी ने लापरवाही बरती तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा बीएलओ को अन्य दिशा निर्देश भी दिए गए।