{"_id":"5b3e80d64f1c1b56238b4bee","slug":"15308228697-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरत युवती आरोपी संग दबोची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरत युवती आरोपी संग दबोची
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपहरत युवती आरोपी संग दबोची
खरखौदा। करीब डेढ़ माह पहले कस्बे से लापता युवती को पुलिस ने खरखौदा बस स्टैंड से आरोपी युवक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। युवती को पुलिस ने महिला थाने भेज दिया है।
डेढ़ माह पहले कस्बा निवासी एक युवती बाजार गई तो कस्बे के ही दूसरे संप्रदाय के युवक ने युवती का अपहरण कर लिया। बाद में युवती के परिजन आरोपी के मकान पर पहुंचे थे जिसमें आरोपी पक्ष ने पीड़ित पक्ष को धमकाते हुए युवती का धर्म परिर्वतन कराकर शादी करने की धमकी दी थी। बाद में पीड़ित पक्ष हिंदू संगठनों के साथ थाने पहुंचा था और इस मामले में अपहरण के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती की बरामदगी को लेकर हिंदू संगठनों ने कई बार थाने पर हंगामा भी किया था। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण कस्बे में कई बार तनाव की स्थिति भी हो गई थी। बृहस्पतिवार को आरोपी युवक-युवती संग शाम छह बजे बस स्टैंड पर कहीं जाने की फिराक में था। पुलिस ने युवती तथा आरोपी दोनों को गिरफ्तार कर लिया। युवती को पुलिस ने महिला थाने भेज दिया।