फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   घर में घुसकर मारपीट, छेड छाड का आरोप

घर में घुसकर मारपीट, छेड छाड का आरोप

Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Fri, 06 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर मारपीट, छेड छाड का आरोप
घर में घुसकर मारपीट, छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन

खरखौदा। लोहियानगर में बृहस्पतिवार को मैच खेलने के दौरान दो पक्षों में गाली-गलौच हो गई। आरोप है कि महिला द्वारा गाली-गलौच का विरोध करने पर कुछ युवकों ने उनके साथ छेड़छाड़ की और विरोध पर मारपीट कर घायल कर दिया। पीडित पक्ष ने इस मामले में तहरीर दी है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

लोहियानगर में एक व्यक्ति का परिवार रहता है। व्यक्ति का आरोप है कि उसके मकान के सामने कालोनी के कुछ युवक प्रतिदिन क्रिकेट खेलते हैं तथा आए दिन आपस में गाली-गलौच करते हैं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि इस मामले में युवकों को कई बार हिदायत भी दी गई। बृहस्पतिवार को व्यक्ति किसी काम से बाहर गया हुआ था घर पर केवल उसकी पत्नी ही थी। युवकों ने फिर गाली गलौच की तो उसकी पत्नी ने उनका विरोध किया। आरोप है कि बाद में मुस्लिम समुदाय के कई युवक उसके मकान में घुस गए तथा महिला के साथ पहले छेड़छाड़ की और फिर बाद में मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में घर पहुंचे व्यक्ति ने मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रुम को दी। थाना पहुंची घायल महिला को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भेज दिया है। इस मामले में व्यक्ति ने थाना पर तहरीर दी है। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण मोहल्ले में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed