{"_id":"5b3be28a4f1c1b10278b459c","slug":"153065127311-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक मेले में बूढा बाबा-बूढा बाबू नाम को लेकर विवाद जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐतिहासिक मेले में बूढा बाबा-बूढा बाबू नाम को लेकर विवाद जारी
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मेला समिति ने निमंत्रण कार्ड पर बाबू छपवाया तो कार्यक्रम समिति ने मेला बूढ़ा बाबा
सरधना।
ऐतिहासिक मेला बूढ़ा-बाबा में नाम को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं दे रहा है। मंगलवार को हुए कवि सम्मलेन कार्यक्रम के लिए छपवाए गए निमंत्रण पत्रों में किसी ने मेला बूढ़ा बाबा छपवाया तो किसी ने मेला बूढ़ा बाबू। वहीं कस्बे में भी अलग-अलग नाम के होर्डिंग लगे होने से भी लोगों में भी यह विवाद चर्चा का केंद्र बना हुआ है।
मेला आयोजन समिति ने बतौर निमंत्रण पत्र नगर में जो कार्ड बंटवाए हैं। उन पर ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबू वर्ष 2018 लिखा है। मेले में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन की कार्यक्रम समिति है। उसमें पंकज टाली, रमेश उर्फ रमेशचंद, शालू पुरी, तारिक हसन, सीमा पंवार, सुभाष, वेदप्रकाश आदि ने कार्यक्रम को लेकर नगर में होर्डिंग लगवाए हैं। उनमें मेला बूढ़ा बाबा लिखवाया गया है। संगीत सोम सेना ने जो होर्डिंग बनवाये हैं उन पर बूढ़ा बाबा लिखा है। हालात यह है कि मामले को लेकर खुफिया विभाग तक सतर्क हो गया है। उसने अपनी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। कहीं नाम को लेकर मेले में विवाद न हो जाए।
कवि सम्मेलन
ऐतिहासिक मेला बूढ़ा बाबा में मंगलवार रात को अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन
में पालिका की तरफ से जारी निमंत्रण कार्ड पर उदघाटनकर्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री व सांसद डा संजीव बालियान व मुख्य अतिथि भाजपा विधायक संगीत सोम और कार्यक्रम की अध्यक्षता के रूप में पूर्व भाजपा जिला कोषाध्यक्ष रामभूल जैन। दीप प्रज्जवलनकर्ता के रूप में जिला संघ चालक आरएसएस व समारोह गौरव के रूप में अश्वनी त्यागी प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश भाजपा विशिष्ठ अतिथि के रूप में देवेंद्र बंसल पूर्व ब्लॉक प्रमुख,कुणाल जैन,मुन्ना चौधरी,सुनील त्यागी ईश्वर नर्सिंग होम,सुशील कुमार एडवोकेट केके पबिल्क स्कूल रहे। इस कार्यक्रम में मेला आयोजन समिति में साजिद हसन,सुभाष वेदप्रकाश,शबनूर,अफजाल मंजूर, आबिद अंसारी,पारूल सभासद शामिल हैं।