फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शोभित विवि में तकनीकी कौशल पर कार्यशाला

शोभित विवि में तकनीकी कौशल पर कार्यशाला

Wed, 04 Jul 2018 01:12 AM IST
Updated Wed, 04 Jul 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
शोभित विवि में तकनीकी कौशल पर कार्यशाला

विज्ञापन
अब छात्र सीखेंगे बीएमडब्लू के ट्रांसमिशन से जुड़ी तकनीक
मोदीपुरम। शोभित विवि का जर्मनी की कंपनी बीएमडब्लू की स्किल नेक्स्ट तकनीकी कौशल विकास कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण करार हुआ है। जिसमें इंजीनियरिंग तथा ऑटोमोबाइल के छात्रों को बीएमडब्लू के इंजन तथा ट्रंासमिशन से जुड़ी हुई एडवांस टेक्नालॉजी को जानने का अवसर प्राप्त होगा।

शोभित विवि में एक विशेष प्रयोगशाला स्थापित की गई। जिसमें बीएमडब्लू का ट्विन पावर टर्बो फोर सिलेंडर डीजल इंजन तथा बीएमडब्लू की ऑटोमेटिक ट्रंासमिशन यूनिट भी उपलब्ध होगी। कंपनी की ओर से शोभित विवि के शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। शोभित विवि में क्लासरुम शिक्षा के साथ-साथ शिक्षा प्रयोगात्मक प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया जाएगा। यह छात्र ऑटोमोबाइल की जरूरत को पूरा करेंगे। विश्व स्तर की टेक्नालॉजी को सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा। विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने बताया कि विवि विश्व स्तरीय तकनीकी शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। बीएमडब्लू के साथ तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम स्किल नेक्स्ट द्वारा छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक सीखने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर विवि के कॉपरेट रिलेशन डायरेक्टर देवेंद्र नारायण ने लेटर ऑफ कन्फर्मेशन शोभित विवि के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र को हैंड ओवर किया। इस अवसर पर डायरेक्टर वासु शोभित ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed