फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   काबली गेट का तालाब लोगों के लिए बना नासूर

काबली गेट का तालाब लोगों के लिए बना नासूर

Sun, 01 Jul 2018 07:08 PM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 07:08 PM IST
विज्ञापन
काबली गेट का तालाब लोगों के लिए बना नासूर
मवाना। नगर के गंदे पानी की निकासी को लेकर तालाब में छोड़ा गया पानी एक मोहल्ले के लोगों के लिए मुसीबत बन चुका है। तालाब की सफाई नहीं होने से गंदे पानी में पनप रहे मच्छरों से बीमारी फैलने की आशंका प्रबल हो गई है। वहीं, तालाब में अधिक पानी होने के कारण बरसात के समय में यह घरों में घुस जाता है। जिससे लोग परेशान हैं। कई बीघा में फैले मोहल्ला काबली गेट स्थित तालाब की चारदीवारी को लेकर भी कई बार लोग नगर पालिका से गुहार लगा चुके हैं। हालांकि घरों में घुसने वाले गंदे पानी से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन

तालाब की जमीन पर कब्जा
सफाई और देखरेख नहीं होने से कुछ लोगों ने तालाब किनारे की जमीन पर कब्जा कर घर बना लिये हैं। जिस कारण तालाब का आकार छोटा होता जा रहा है और गंदे पानी की निकासी बढ़ती जा रही है। काबली गेट निवासी पवन का कहना है कि जिस नाले से तालाब में पानी जा रहा है, उस नाले की सफाई नहीं हुई। जिसके चलते नाला भी जगह-जगह अटा है।
विज्ञापन

तीसरे महीने में रखा था प्रस्ताव
गंदे पानी के घर में घुसने से मुक्ति दिलाने के लिए सभासद बीना चौहान ने तीसरे महीने की बोर्ड बैठक में तालाब की चारदीवारी का प्रस्ताव रखा था। उस दौरान लगभग तीस लाख रुपये की लागत से चारदीवारी का अनुमान लगाया था। 28 जून को आयोजित बोर्ड बैठक में इसी तालाब की चारदीवारी कराने के लिए प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं मोहल्ले के लोग
काबली गेट निवासी पवन और शांति प्रजापति ने बताया कि तालाब की सफाई एवं पानी निकासी की कई बार शिकायतें की जा चुकी है, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
महिला मूर्ति का कहना है कि बरसात के समय में पानी घरों में घुस आता है। पानी के साथ गंदगी भी घर में आ जाती है। जिस कारण बड़े और बच्चे संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
पंकज ने बताया कि मच्छर पनपने से रात में सोना भी दुश्वार हो गया है। तालाब में पानी इस कदर भरा हुआ है कि कई बार उनके पशु भी तालाब में डूबकर मर चुके हैं। महिला बृजेश ने बताया कि तालाब की बाउंड्री नहीं होने से बच्चों को बाहर भेजने में डर लगता है।
82 लाख रुपये से होगी तालाब की चारदीवारी
तीसरे महीने की बोर्ड बैठक में तालाब की चारदीवारी का प्रस्ताव रखा गया था, जिसकी अनुमानित राशि तीस लाख रुपये आंकी गई थी। इस प्रस्ताव को 14वें वित्त आयोग से बनाने के लिए नगर पालिका ने डीएम से अनुमति मांगी थी, परंतु डीएम के यहां से प्रस्ताव खारिज होने के बाद 28 जून को आयोजित बोर्ड बैठक में नगर पालिका ने अपनी ओर से तालाब की चारदीवारी के निर्माण का प्रस्ताव पास किया है। यह 82 लाख रुपये से अधिक में होना है। तालाब की चारदीवारी पर ही 82 लाख रुपये का खर्च सोचने का विषय है। वहीं, लोगों के गले भी यह बात नहीं उतर रही है।
सभासद का कहना है
मैंने तालाब को लेकर उनके द्वारा कई बार बोर्ड बैठक में समस्या उठाई जा चुकी है। मैंने तालाब की चारदीवारी के लिए तीसरे महीने की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा था। इसे 28 जून की बोर्ड बैठक में पास कर दिया गया।-बीना चौहान सभासद वार्ड

तालाब की चारदीवारी का प्रस्ताव पास कर दिया गया है। जल्द ही ठेका छोड़कर तालाब की चारदीवारी करा दी जाएगी। चारदीवारी का प्रस्ताव एस्टीमेट बनाने के बाद भी पास किया गया है। तालाब की जमीन से कब्जा भी हटवाया जाएगा।-अय्यूब कालिया, चेयरमैन नगर पालिका मवाना
मुख्य बातें
बारिश के दौरान काबली गेट में घरों के भीतर घुस जाता है गंदा पानी
संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका लोग परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed