{"_id":"5b3009a84f1c1bc5628b6eca","slug":"152987485720-kithor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक निधि से बने इण्टरलाकिंग मार्ग का उदघाटन किया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक निधि से बने इण्टरलाकिंग मार्ग का उदघाटन किया।
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इंटरलॉकिंग मार्ग का उद्घाटन किया
माछरा। भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने क्षेत्र के गांव अमरपुर में विधायक निधि से बने इंटरलाकिंग मार्ग का उद्घाटन किया। भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी ने ब्लॉक माछरा क्षेत्र के अन्तर्गत गांव अमरपुर में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुलदीप त्यागी के आवास के पास से करीब 50 मीटर इण्टरलाकिंग मार्ग का अपनी विधायक निधि से करीब 2 लाख 96 हजार रूपये से निर्माण कार्य कराया। जिस मार्ग से गांव के अनेक लोगों को आवागमन में सुविधा रहेगी। आज रविवार को विधायक सत्यवीर त्यागी ने उक्त मार्ग का फीता काटकर एवं शिलापट से पर्दा उठाकर आवागमन के लिए विधिवत नारियल तोड़कर उद्घाटन किया। विधायक सत्यवीर त्यागी ने उपस्थित जनता को केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान संबंधी एवं अन्य विकासशील योजनाओं की बिंदूवार लोगों को जानकारी दी और कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार एक सरकार ही नहीं बल्कि यह गरीब, मजदूर, किसानों, पिछडे वर्गों आदि लोगों के लिए एक मिशन है जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चल रहे है। जिससे समस्त भारत एक प्रगतिशील देश बन सके और उत्तर प्रदेश की भारत में अपनी एक अलग पहचान बना सके। विधायक त्यागी ने कहा कि उनका भी उद्देश्य है कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो जाए। कोई भी रास्ता कच्चा न रहे और लोगों को अपने व्यवसाय कृषि आदि करने में सुगमता हो। उन्होंने कृषि को प्राथमिकता देते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की योजनाओं से बढ़ाते हुए विकास कार्य शुरू किए है क्षेत्र के विकास में ग्रामीणों का सहयोग भी उन्हें मिल रहा है। कुलदीप सिंह, सतेंद्र रहदरा, आकाश, रामपाल, जोगेंद्र, सुखपाल सिंह, मनोज शर्मा गोविंदपुरी, मनवीर, मुनेश त्यागी माछरा, धर्मेंद्र खटाना, अमित कंसल, चौधरी इरफान आदि उपस्थित रहे।