फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मारपीट का आरोप।

मारपीट का आरोप।

Mon, 25 Jun 2018 02:44 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
मारपीट का आरोप।

विज्ञापन
मारपीट कर घायल किया
फलावदा। नंगला ऐजदी निवासी सलाउद्दीन ने महिला सहित दो लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव नंगला ऐजदी निवासी सलाउद्दीन पुत्र करीमुद्दीन ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने गेहूं निकलने की मशीन चलाई थी। उसके पास गांव का कपिल पुत्र कृष्ण मजदूरी कर रहा था। उसने कपिल को मजदूरी के पैसे दे दिए थे। दबाव बनाकर दोबारा मजदूरी के पैसे मांग रहा था। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के संबंध में शीला, कपिल को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

दबंगों ने जोती फसल, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट
फलावदा। गड़ीना के जंगल में किसान की भिंड़ी की खड़ी फसल दबंगों ने जोत डाली। पीड़ित ने आठ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। अमरौली उर्फ बड़ा गांव निवासी मसद पुत्र असद ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने ग्राम गड़ीना के जंगल में रिश्तेदारों की खेती की जमीन ठेके पर लेकर भिंड़ी की फसल बो रखी है। दबंगों ने उसकी भिंड़ी की खड़ी फसल को जोत दिया । जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। जिससे वह घायल हो गया। इस संबंध में शमीम, नसीम, असद, शान, शाइख, अतीक, गुलजार, शान, को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


खाई बाड़ी करते दो गिरफ्तार
फलावदा। कस्बे में जुआ और सट्टे का करोबार खूब फल फूल रहा है । जिसके चलते नई पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। थाना पुलिस ने रविवार को अभियान चलाकर दो युवकों को खाई बाड़ी करते गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब छह हजार रुपये भी बरामद हुए हैं । थाना प्रभारी करतार सिंह जादोन ने जानकारी देते हुए बताया की सूचना मिली थी कि कस्बे में प्रिंस पुत्र दीपक व साजिद पुत्र निसार कस्बे के पैंठ बाजार में खाई बाड़ी व सट्टे का कारोबार कर रहे हैं। सूचना पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रिंस के पास से तीन हजार व साजिद के पास से 2520 रुपए गत्ता पर्ची व पैन आदि भी बरामद हुआ है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। क्षेत्र में जुआ और सट्टे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed