फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   विधान परिषद् सदस्य डा. सरोजनी अग्रवाल को सम्मानित किया।

विधान परिषद् सदस्य डा. सरोजनी अग्रवाल को सम्मानित किया।

Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
विधान परिषद् सदस्य डा. सरोजनी अग्रवाल को सम्मानित किया।

विज्ञापन

संघ के माध्यम से लड़ी जाएगी व्यापारियों की लड़ाई
परीक्षितगढ़। नगर के अमन वैंकट हाल में संयुक्त व्यापार संघ के तत्वाधान में विधान परिषद सदस्य डॉ. सरोजिनी अग्रवाल व विधायक दिनेश खटीक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। समारोह की मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ. सरोजनी अग्रवाल ने कहा कि बिना भेदभाव के व्यापारियों के हित में भाजपा सरकार कार्य कर रही है, जबकि अन्य सरकारों ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया है। केंद्र सरकार ने देश में कर प्रणाली लागू कर व्यापारियों को अनेक टैक्स कर से राहत दी है। वहीं देश को मिलने वाली आय में भी भारी वृद्धि होकर अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। जिसमें उज्जवला योजना से घर-घर बिजली जैसी योजनाएं चल रही हैं।
हस्तिनापुर विधायक दिनेश खटीक ने कहा कि प्रदेश सरकार में कोई भी अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं कर सकता है। प्रशासन व शासन सदैव व्यापारियों के साथ रहकर कार्य करेगा। वहीं नगर पंचायत परीक्षितगढ़ को आदर्श नगर पचांयत का दर्जा दिलाने की बात कही। मेरठ संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कोई अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न करता है तो संयुक्त व्यापार संघ मेरठ परीक्षितगढ़ के व्यापारियों के साथ खड़ा होकर उनके हित की लड़ाई लडूंगा। पूर्व प्रधानाचार्य पद्मसैन मित्तल ने कहा कि व्यापारी किसी भी समाज का हो वह व्यापारी होता है। संयुक्त व्यापार संघ परीक्षितगढ़ के अध्यक्ष सुधीर गर्ग ने कहा कि व्यापारियों के हित के लिए संघ का गठन किया गया है। हर समस्या संघ के माध्यम से हल कराई जाएगी। एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, विधायक दिनेश खटीक, पूर्व विधायक लोकेश प्रजापति, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता, उपाध्यक्ष कपिल कुमार, पूर्व थाना प्रभारी हितेश कुमार, सिपाही संदीप खारी, समाजसेवी डॉ. शमशुद्दीन, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, संयुक्त व्यापार संघ परीक्षितगढ़ अध्यक्ष सुधीर गर्ग, महामंत्री गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष डॉ. सलीम अख्तर, कोषाध्यक्ष सचिन अग्रवाल, विनय राजवंशी, पंकज मित्तल आदि को व्यापारियों ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता पूर्व चेयरमैन सुनील प्रकाश ने की तथा संचालन राजेंद्र गर्ग ने किया। विजयपाल रस्तोगी, सुनील अग्रवाल, डॉ. आदेश गर्ग, नितिन गर्ग, मूलचंद बंसल, देवेंद्र गोयल, सरदार मक्खन सिंह, अरविंद रस्तोगी, संजय वर्मा, सीटू मित्तल, हरिप्रकाश, बालकिशन बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस मनाया
परीक्षितगढ़। नगर में स्थित गुरुद्वारा सरब सांझ श्री गुरु नानक दरबार में पांचवे गुरु अर्जुन देव महाराज का 412 वां शहीदी दिवस मनाया गया। वहीं छबील लगाकर शरबत का लंगर बरताया गया। वहीं गुरुद्वारे के मुख्य ग्रंथी सरदार निगम सिंह ज्ञानी ने गुरु अर्जुन देव का इतिहास सारी संगत को बताया। अर्जुन देव गुरु को जहांगीर मुगल बादशाह ने बेअंत कष्ट देकर शहीद कराया था। बलबीर सिंह, सतबीर सिंह, मक्खन सिंह, परविंद्र सिंह, बिंदर सिंह, मनिंद्र सिंह, गोल्डी, सुरजीत सिंह, डब्लू धारीवाल, चेयरमैन अमित मोहन टीपू, बलदेव सिंह, जस्सी, डंपी धारीवाल, मेजर सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed