फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गिर सकता है पशु चिकित्सालय का जर्जर भवन

गिर सकता है पशु चिकित्सालय का जर्जर भवन

Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
गिर सकता है पशु चिकित्सालय का जर्जर भवन

विज्ञापन

जर्जर हो चुका पशु चिकित्सालय
बहसूमा। कस्बे में थाने के बराबर में स्थित पशु चिकित्सालय का जर्जर भवन खड़ा है। अब धीर-धीरे भवन की खिड़की दरवाजे खुद ही गिरने लगे हैं। इस जर्जर भवन के आसापास एक मंदिर तथा सामने थाने का पीछे का हिस्सा है। लोक निर्माण विभाग ने उक्त जर्जर भवन का मूल्यांकन कर कंडम घोषित किए एक साल से भी अधिक बीत गए हैं। लेकिन इसे प्रदेश सरकार की लापरवाही कहे या स्थानीय स्तर की पैरवी नहीं होना। हालांकि लोगों को कहना है कि अधिकारियों को किसी बडे़ हादसे का इंतजार है। थाने के निकट स्थित दुर्गा मंदिर जो पहले बहारले महादेव मंदिर के नाम से जाना जाता था। मंदिर के पीछे व थाने वाली गली में कभी पशुओं की डिसपैंसरी हुआ करती थी। जो बाद में 1995 में पशु चिकित्सालय बना। अस्पताल बनने से एक फार्मेसिस्ट भी तैनात कर दिया गया था। इस अस्पताल में अब एक पशु चिकित्सा प्रभारी डॉ. विजय कर्णवाल चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी चंद्रपाल सिंह ही तैनात है। विगत तीन वर्षों से कोई फार्मेसिस्ट भी तैनात नहीं है। जबकि अस्पताल पर फार्मेसिस्ट होना अति आवश्यक होता है। डॉ. कर्णवाल ने बताया कि फिलहाल किशोरपुर में तैनात वीरपाल को बहसूमा आवश्यकतानुसार बुला लिया जाता है। यह भवन अब इतना जर्जर हो चुका है कि उसकी खुद ही छत से सीमेंट की परत छूटकर गिरने लगी है। अस्पताल में दवाइयों को बचाने के लिए बैंच पर पॉलीथिन रखकर बचाया जा रहा है। अब जनपद के सभी पशु चिकित्सालय प्रदेश सरकार की नीतियों पर आधारित है।
वहीं इस संबंध में जिला पशु चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि गत वर्ष चलाई योजना में पहली बार नए भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा है। धन आवंटित होते ही नए पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी ने फार्मेसिस्ट की तैनाती पर कहा कि पूरे जनपद में 10 फार्मेसिस्ट रिक्त चल रहे हैं। अटैच करके ही कार्य सुचारू कर रखा है। वहीं इस संबंध में विधायक दिनेश खटीक का कहना है कि वह शीघ्र ही कबीना मंत्री स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर प्राथमिकता के आधार पर पशु चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए बजट स्वीकृत कराएंगे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिविर में 45 रोगियों की हुई जांच
बहसूमा। रविवार को गांव हसांपुर में एनआरआई डॉ. अशोक जैनर के आवास पर एमजे संस्था की ओर से स्वास्थ्य शिविर मेें डॉ. संजय जैनर ने 45 रोगियों की जांच की। इसमें 18 रोगी शुगर, 12 उच्च रक्तचाप तथा नौ मानसिक रोगियों की जांच कर दवाई दी। दिनेश जैनर, श्यामबीर सिंह, राजकुमार जैनर, सौरभ, जयकुमार, गौरव, नवीन व रघुवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शांतिभंग में किया चालान
बहसूमा। गांव शाहपुर निवासी शराबी युवक को पत्नी को पीटना भारी पड़ गया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने पत्नी के साथ मारपीट करने वाले को हिरासत में ले लिया। एसएसआई सीपी सिंह ने बताया कि शाहपुर बटावली निवासी राकेश रविवार सुबह शराब पीकर गाली गलौच व मारपीट कर रहा था। पत्नी ने यूपी 100 को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची यूपी 100 ने शराबी युवक को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने उसका शांतिभंग में चालान कर दिया है।



बाइक लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
बहसूमा। शनिवार देर रात को फलावदा निवासी युवक ने पुलिस को बाइक लूट की सूचना दी। लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़क ंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस बदमाशों की तलाश में काबिंग में जुट गई। रातभर की गई जांच पड़ताल के बाद लूट की वारदात पुरी तरह फर्जी निकली। लूट की वारदात से बचने के लिए सूचना देने वाले युवक ने ड्रामा रच डाला। लूटी हुई बाइक को जानसठ पुलिस ने उसके साथी को बाइक समेत हिरासत में ले रखा है। फलावदा निवासी सावेज ने शनिवार देर रात को बहसूमा पुलिस को सूचना दी कि राहवती व दांदूपुर के रास्ते के बीच में उसकी बाइक संख्या यूपी 12 एक्यू 3077 अज्ञात बदमाशों ने सिर में डंडा मारकर लूट फरार हो गए। लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच मामले की गहराई से छानबीन की तो मामला पुरी तरह फर्जी निकला। जिस बाइक को उसने लूटना बताया है उस बाइक को जानसठ थाना क्षेत्र के गांव घटायन के ग्रामीणों ने शनिवार शाम उसके साथी को बाइक समेत घेराबंदी कर जानसठ पुलिस के सपुर्द किया था। इस संबंध में एसओ अजय चौधरी का कहना है कि बाइक लूट की सूचना देने वाला बहुत ही शातिर युवक निकला। जानसठ पुलिस ने लूटी हुई बाइक को उसके साथी चोर समेत हिरासत में लेने की पुष्टि की है। एसओ का कहना है कि उक्त बाइक से उन्होंने जानसठ क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बाइक लूट व चोरी की वारदात से बचने के लिए सावेज ने यह पुरा ड्रामा रचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed