{"_id":"5b26c7b34f1c1bf46e8b836e","slug":"15292681504-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रभातनगर में हुई चोरी के खुलासे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभातनगर में हुई चोरी के खुलासे की मांग
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
चोरी के खुलासे की मांग को घेरा थाना
सरधना। मोहल्ला प्रभातनगर में तीन दिन पूर्व बंद मकान का ताला तोड़कर ट्रांसपोटर्स के घर हुई चोरी के खुलासे की मांग को लेकर रविवार को लोग थाने पहुंचे। थाना पुलिस ने जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। मोहल्ला प्रभातनगर निवासी राजेश पालीवाल व उसका भाई राधेश्याम पुत्र ओमप्रकाश दस जून को दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने को पूरा परिवार गया हुआ था। 14 जून को सुबह के समय लोगों ने मकान का ताला टूटा देखा। चोर मकान से एक दो नाली लाइसेंसी बंदूक चोरी करने के साथ ही करीब नौ लाख रुपये की कीमत का सोने चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। जिसमें तीन जोड़ी कुंडल, तीन जोड़ी सोने का गले का हार, आठ अंगूठी लेडीज, तीन अंगूठी जेंट्स, चार कंगन चार चूड़ी सोने की, मंगलसूत्र, सोने के लगभग करीब 25-26 तोला सोने का सामान जिसकी कीमत करीब साढ़े सात लाख रुपये, करीब एक किलो चांदी एलइडी व एक लाइसेंसी बंदूक व चार हजार रुपये नकद रखे हुए ले गए। पुलिस ने राजेश पालीवाल द्वारा दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस मामले में रविवार को राजेश का परिवार और मोहल्ले के लोग थाने पहुंचे और जल्द घटना के खुलासे की मांग की। थाना पुलिस ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया।