{"_id":"5b26c7af4f1c1bf36e8b8717","slug":"1529268145171-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1ाबगढी के ग्रामीणों ने की दर्ज मुकदमें में कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1ाबगढी के ग्रामीणों ने की दर्ज मुकदमें में कार्रवाई की मांग
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग को थाने पहुंचे नवाबगढ़ी के लोग
सरधना। बच्चों के बीच हुए विवाद में दर्ज मुकदमे में कार्रवाई की मांग को नवाबगढ़ी के लोग रविवार को थाने पहुंचे। आरोप है कि दूसरा पक्ष मुकदमा वापस लेने के लिए दवाब बना रहा है। मुकदमा वापस नहीं लेने के एवज में जान से मारने की धमकी का भी आरोप है। थाना पुलिस ने दर्ज मुकदमे में कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब जाकर ग्रामीण वापस लौटे।
नवाबगढ़ी में तीन दिन पूर्व महताब व इस्लामुद्दीन के बच्चों के बीच विवाद हो गया। उसी दिन रात्रि के समय दोनों पक्षों में फिर से गाली गलौंच हो गई। मामला इतना बढ़ा कि इस्लामुद्दीन के तीन बेटे व एक अज्ञात ने हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर उन पर हमला किया और तमंचे से फायर भी किया। इस मामले में पुलिस ने महताब की तहरीर पर सुएब, उमेर, जुबैर पुत्रगण इस्लामुद्दीन के खिलाफ व एक अज्ञात समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। महताब पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग जान से मारने की धमकी और फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की भी धमकी दे रहे हैं। यदि दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया तो अंजाम बुरा होने की धमकी देने का भी आरोप लगाया। थाना पुलिस ने महताब पक्ष के लोगों से मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद ग्रामीण वापस लौटे। कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचने वालों में महताब, शकील, शमशाद, शाहरूख आदि शामिल रहे।
विज्ञापन