{"_id":"5b26c7a64f1c1bb51e8b6760","slug":"152926813715-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गॉडविन कालोनी में निशुल्क योग शिविर का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गॉडविन कालोनी में निशुल्क योग शिविर का आयोजन
Updated Mon, 18 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गॉडविन कॉलोनी में योग शिविर का आयोजन
मोदीपुरम। ऑक्सफोर्ड जीनियस एकेडमी और ओम अष्टांग योग सेवा ट्रस्ट ने रुड़की रोड स्थित गॉडविन कॉलोनी में निशुल्क योग शिविर का आयोजन किया। शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित व्यक्तियों ने भाग लिया। मधुमेह, उच्च रक्तचाप, अनिद्रा, थॉयरायड आदि से मुक्ति के लिए इंटरनेशनल योग गुरु डॉ. पंकज योगी की देखरेख में आसन एवं प्रणायामों का आयोजन कराया। योग शिक्षिका प्रवीन चौहान ने ओम की ध्वनि का अभ्यास कराया। कमल योगी ने सभी को प्राणायामों का अभ्यास कराया। डॉ. राजवीर पाल ने एक्यूप्रेशर चिकित्सा द्वारा लाभ पहुंचाया। योग शिक्षक अजय कुमार ने हास्य आसन और तालीवादन कराया। डॉ. राजवीर पाल ने सभी को नियमित योग करने की सलाह दी। सचिन चपराना, कृष्णपाल, दीपा, लोकेश, नितिन, निखिल आदि मौजूद रहे।