{"_id":"5b2026be4f1c1bb16e8b788c","slug":"15288337294-city-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में खुली एक और फार्मेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में खुली एक और फार्मेसी
Updated Wed, 13 Jun 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मरीजों को कम कीमत पर दवाएं देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अधिकृत एक और फार्मेसी खुल गई है। यहां दवाओं पर 22 से लेकर 70 प्रतिशत डिस्काउंट मिल रहा है।
पीतांबरा के नाम से खुली यह फार्मेसी नई इमरजेंसी के ठीक सामने है। नाम के कारण ही इसे पूरी तरह पीले रंग में रंगा गया है। यहां 24 घंटे दवाइयां उपलब्ध हैं। बाहर के मरीज भी आकर यहां से दवाइयां ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अधिकृत होने के कारण इसे जगह मुहैया कराई गई है। इसके अलावा सरकार जल्द ही यहां प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने जा रही है, जिसके लिए जगह भी चिह्नित कर ली गई है। वहीं, केंद्र सरकार की योजना के तहत अमृत फार्मेसी का स्टोर खुलने जा रहा है। इसमें गंभीर बीमारियों से संबंधित दवाइयां अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) से सब्सिडी के कारण सस्ती मिलेंगी।
---
सरकार चाहती है सस्ती मिलें दवाइयां
उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा है कि मरीजों को सस्ती दवाइयां मिलें। इसी लिए लगातार मेडिकल में नई फार्मेसी खोली जा रही हैं। -डॉ. अजीत चौधरी, कार्यवाहक एसआईसी