फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गन्ना भुगतान कराने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

गन्ना भुगतान कराने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 07 Jun 2018 08:23 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
गन्ना भुगतान कराने को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मवाना। उत्तर प्रदेश किसान सभा के तत्वावधान में गन्ना किसानों की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को एसडीएम मवाना को ज्ञापन सौंपा। सभा के सदस्यों ने जल्द गन्ना मूल्य भुगतान एवं रजवाहे की सफाई की मांग रखी।
विज्ञापन

सभा के मेरठ मंडल सचिव जितेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में सदस्य तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने किसानों को उनके गन्ने का भुगतान 14 दिन में कराने का आश्वासन दिया था। आज भी चीनी मिलें अपनी जिद पर अड़ी हैं। उत्तर प्रदेश की चीनी मिलों पर आज भी किसानों के गन्ने का 12 हजार करोड़ से भी अधिक बकाया हैं। उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य भुगतान नहीं होने से किसानों को आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है। इसके चलते किसानों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। वह अपने बच्चों का दाखिला अच्छे स्कूल में नहीं करा पा रहे हैं। जिस कारण किसानों में भारी रोष है। उन्होंने एसडीएम मवाना अमिताभ सिंह यादव को जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जल्द किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान करने की मांग की। इस मौके पर संग्राम सिंह, रामवीर सिंह, कालूराम, महासिंह, राजीव कुमार, बिल्लू, जगदीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed