{"_id":"5b0c69a14f1c1bf16e8b5153","slug":"152754013512-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन बाद बूंदाबांदी से राहत के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन बाद बूंदाबांदी से राहत के आसार
Updated Tue, 29 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदीपुरम/मेरठ। वेस्ट यूपी में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया है। बंगाल की खाड़ी से आ रही उत्तर पश्चिमी हवाओं से भी तापमान कम नहीं हो रहा है। दिन तो दिन रात काटनी भी मुश्किल हो रही है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो तीन दिन बाद बूंदाबांदी होने से राहत के आसार है।
मई में सामान्य से ऊपर चल रहे तापमान के बीच शहरवासी हलकान है। गर्मी के तेवर बढ़ते जा रहे है। दिन निकलते ही धरती तप रही है। गर्मी के तीखे तेवरों और लू के थपेड़ों का असर बाजारों, सड़कों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों और सार्वजनिक स्थलों पर साफ दिखाई दे रहा है।
बारिश का मजबूत सिस्टम नहीं
बढ़ती गर्मी के बीच बारिश के लिए भी कोई मजबूत सिस्टम नहीं बन रहा है। जिस कारण से तापमान मई में रिकॉर्ड तोड़ रहा है। अभी मई में गर्मी का यह हाल है तो आने वाले जून माह में तो गर्मी और भी परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो एक या दो जून को हल्की राहत देकर तापमान फिर चढ़ेगा। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 40.3 और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 20 और न्यूनतम 15 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन
मैदान के साथ पहाड़ भी तप रहे
गर्मी का असर इतना है कि मैदानी क्षेत्र नहीं इस बार पहाड़ भी तप रहे है। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बारिश के बीच वहां से लौटकर आने वाली हवाओं से मैदानी क्षेत्रों में हवा से थोड़ी राहत मिल जाती है। लेकिन इस बार तो गर्मी का कहर पहाड़ों पर भी कम नहीं दिख रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ साथ मैदानी क्षेत्रों में भी हालत खराब हो रहे है। बारिश होने पर भी गर्मी से राहत मिलने के आसार है।
पारा सामान्य से ऊपर होना कारण
तापमान सामान्य से ऊपर होने के कारण गर्मी का असर ज्यादा लग रहा है। मौसम पूरी तरह से शुष्क हो गया है। अभी उत्तर पश्चिमी हवाओं का दौर बना रहेगा, जिसके चलते गर्मी रहेगी। -डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान
फुहारों के आसार
अभी कोई सिस्टम ज्यादा मजबूत नहीं बन रहा है, जिस कारण से बारिश नहीं हो रही है। 31 मई के बाद थोड़ा मौसम बदल सकता है, जिसके चलते 1 जून को वेस्ट यूपी और एनसीआर में हल्की फुहारों के बीच तापमान थोड़ा कम होने के आसार है। - डॉ. यूपी शाही, मौसम वैज्ञानिक कृषि विवि
खास बातें:
भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से पूरी तरह से शुष्क हुआ मौसम
उत्तर पश्चिमी हवाओं से नहीं मिल रही राहत, तप रहे दिन-रात
जून की एक या दो तारीख को राहत देकर फिर चढ़ेगा तापमान