{"_id":"5b09cd2f4f1c1b946e8b4d8c","slug":"15273690011410-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10सतालाबों की खुदाई तथा सफाई का कार्य आज से शुरु।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10सतालाबों की खुदाई तथा सफाई का कार्य आज से शुरु।
Updated Sun, 27 May 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गिरते जलस्तर के बचाव को तालाब की सफाई का कार्य शुरू
मवाना/माछरा। ब्लॉक माछरा के अंतर्गत गांव अमरपुर में मुख्यमंत्री के निर्देशों पर जल बचाओ योजना के अंतर्गत डीएम मेरठ एवं सीडीओ आदि ने तालाब की खुदाई कर शुभारंभ किया। शनिवार को ब्लॉक माछरा के गांव अमरपुर में करीब 12 बजे डीएम मेरठ अनिल ढींगरा तथा सीडीओ आर्यिका अखोरी, पीडी डॉ. भानु प्रताप सिंह, बीडीओ माछरा रामकिशन, ग्राम प्रधान डॉ. रविंद्र कुमार आदि तालाब पर अन्य अधिकारियों के साथ पहुंचे। जिसमें सबसे पहले डीएम, सीडीओ ने तालाब में नारियल तोड़कर तथा फावड़ा चलाकर तालाब की खुदाई का कार्य शुरू किया। ग्रामीणों को निर्देश दिए कि जल का दोहन कम करें क्योंकि जमीन के अंदर भी सीमित पानी है इसलिए जल बचाओ योजना के अंतर्गत तालाबों की खुदाई जरूरी है जिससे बरसात का पानी इनमें भर जाए और जमीन का जल स्तर ऊपर उठ सके।
परियोजना निदेशक डॉ. भानु प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में 101 तालाबों की खुुदाई का काम आज से शुरू हुआ है जहां पर जनपद के अनेक वरिष्ठ अधिकारी खुदाई का शुभारंभ कर रहे है और 20 जून तक इन तालाबों को खुदाई कर बनाना है क्योंकि बरसात होने पर खुदाई का काम शुरू नहीं होता है, इसलिए ज्यादा से ज्यादा मजदूर लगाकर काम पूर्ण कराया जाए। बरसात में तालाब की पटरी पर पौधरोपण किया जाए। अमरपुर तालाब खसरा न. 137 है और जिसका क्षेत्रफल 1.163 हेक्टेयर है ग्राम प्रधान डॉ. रविंद्र कुमार ने कहा कि इस तालाब की खुदाई एवं जीर्णोद्धार किया गया है। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मंगू सिंह त्यागी एवं प्रधान राकेश त्यागी ने भी माछरा के तालाबों की साफ-सफाई कराने के लिए ज्ञापन डीएम को दिया।
कुंवर नीरज चौधरी, डॉ. रविंद्र प्रधान, बलराम सिंह, बीडीओ रामकिशन, स्वच्छता ग्राही तशरीफ, अमित कुमार, रामकुमार सिंह, अनीस अहमद, सुनील कुमार, सुधीर राघव, राकेश प्रधान, मंगू सिंह त्यागी, राधे श्याम शर्मा, गोविंद सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
वहीं मवाना में भी गिरते जल स्तर में सुधार के लिए शनिवार से 10 गांवों में तालाबों की खुदाई तथा सफाई के कार्य का शुभारंभ हो गया। बरसात से पहले इन तालाबों की खुदाई का कार्य पुरा कर लिया जाएगा। जिससे बरसात के दिनों में इसका लाभ मिल सके। शनिवार को ब्लाक प्रमुख प्रेम सिंह तथा बीडीओ सुमित कुमार ने तालाबों की खुदाई का कार्य शुभारंभ किया।
एडीओ पंचायत नकुल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम चरण में 10 तालाबों की खुदाई का कार्य शुरू किया गया है। जिसमें बहजादका, नंगली ईसा, पिलौना, सनौता, देदूपुर, नैडू आदि गांवों में तालाबों की खुदाई का कार्य शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि 40 तालाबों की खुदाई का लक्ष्य है। जिससे बरसात के पानी से तालाब लबालब हो जाए और गिरते जल स्तर में लाभ मिल सके। तालाबों की खुदाई का कार्य मनरेगा तथा 14 वें वित्त आयोग से कराया जाएगा।
चेकिंग अभियान चलाकर छह के खिलाफ बिजली चोरी
मवाना। विद्युत निगम के अधिकारियों द्वारा बिजली चोरी रोकने के लिए मोहल्ला मुन्नालाल तथा मोहल्ला कल्याण सिंह में चेकिंग अभियान चलाकर छह लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विद्युत निगम के एसडीओ योगेंद्र बजाज के नेतृत्व में दो टीमों ने नगर के मोहल्ला कल्याण सिंह तथा मुन्नालाल में डोर टू डोर चेकिंग अभियान शुरू किया। एसडीओ ने बताया कि चेकिंग में छह लोगों के यहां बिजली चोरी पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं आठ खराब मीटर बदले गए तथा चार लोगों का लोड़ बढाया गया। दो के कनेक्शन कॉमर्शियल में किया गया। एसडीओ का कहना है कि अभियान जारी रहेगा तथा प्रत्येक घर में बिजली चोरी रोकने के लिए चेकिंग की जाएगी।