{"_id":"5b083dcf4f1c1b9d6e8b490f","slug":"152726676111-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा चालकों ने सभासदों के साथ तहसील में हंगाम कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा चालकों ने सभासदों के साथ तहसील में हंगाम कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
Updated Fri, 25 May 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना। ई रिक्शा चालकों ने नगर पालिका सभासदों को साथ लेकर तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष हंगामा किया। उन्होंने ज्ञापन उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव को सौंपा। जिसमें ठेकेदार के आदमियों पर नाजायज वसूली करने का आरोप लगाया। उपजिलाधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है।
नगर के ई रिक्शा चालक काफी संख्या में आधा दर्जन सभासदों के साथ तहसील पहुंचे। उपजिलाधिकारी अमिताभ यादव के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर हंगामा किया। इसके बाद ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका ने रिक्शाओं पर बिल्ले लगाने का ठेका छोड़ा था। जिसमें कुछ राशि रिक्शा चालकों के लिए निर्धारित की गई थी। आरोप है कि रिक्शा चालकों से अवैध वसूली की जा रही है। ज्ञापन में आरोप लगाया कि ठेकेदार के लोग चार सौ से पांच सौ रुपये प्रति रिक्शा की वसूली कर रहे हैं। नगर पालिका से निर्धारित की गई धनराशि पूछे जाने पर मारपीट एवं जेल में बंद कराने की धमकी दी जाती है। ज्ञापन में मांग की कि जो पैसा निर्धारित किया गया है उससे ज्यादा ठेकेदार के लोग रिक्शा चालकों से वसूल न करें। ज्ञापन देने वालों में सभासद संजय कुमार, दीन मोहम्मद, बीना चौहान, सोनिका गुप्ता आदि सहित ई रिक्शा चालक अक्षय, अहसान, इदरीश, अंसार, सलमान, मौ. दानिश, आस मोहम्मद, गुलफाम, रईस, नजमुद्दीन आदि काफी संख्या में थे।