फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जेठ की दुपहरी में तप गई धरती, पारा 44 केपास

जेठ की दुपहरी में तप गई धरती, पारा 44 केपास

Wed, 23 May 2018 02:44 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
जेठ की दुपहरी में तप गई धरती, पारा 44 केपास
मेरठ/मोदीपुरम। जेठ की दुपहरी में आसमान से आग बरस रही है तो धरती तप रही है। उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने से दिन का पारा 44 डिग्री के पास पहुंच गया है। तन को झुलसाती प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित होना शुरू हो गया है। सड़कों और बाजारों में सन्नाटा पसर रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि तापमान 45 पार जा सकता है। फिलहाल 27 मई तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा चल रहा है। दिन निकलते ही सूरज की तपिश तेज हो रही है। दोपहर होते-होते लू भरी हवाओं और गर्मी के तेवरों से लोग घरों से बाहर निकलने से बचने लगे हैं। वहीं, कई स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के चलते समर कैंप चल रहे हैं। लेकिन भीषण गर्मी को देखते हुए कई स्कूलों ने ये कैंप स्थगित करने शुरू कर दिए हैं। शताब्दी नगर स्थित द अध्ययन स्कूल की तरफ से मंगलवार को समर कैंप स्थगित करने की सूचना दे दी गई।
विज्ञापन

एकदम से आया उछाल
गरमी के तेवरों में एकदम से उछाल आया है। पिछले तीन दिनों में मौसम ऐसा बदला कि तापमान बढ़ते हुए 43 डिग्री के पार हो गया। पंखे और कूलर भी गर्मी में फेल साबित हो रहे हैं। एसी से थोड़ी राहत मिल रही है। मंगलवार का दिन इस सीजन का यह सबसे गर्म दिन रहा है। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 28 व न्यूनतम 16 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान्य से ऊपर रहेगा पारा
वेस्ट यूपी के मैदानी इलाकों का तापमान अचानक बढ़ा है। अभी यहां गरम हवाओं का असर बना रहेगा। जिस कारण तापमान सामान्य से ऊपर रहेगा। -डॉ. एन. सुभाष, मौसम वैज्ञानिक, आईआईएफएसआर
और तीखे होंगे गर्मी के तेवर
मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहा। उत्तर पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते गर्मी बढ़ी है। अभी दो-तीन दिन तापमान 43-44 के आसपास रहेगा। गर्मी के तेवर और तीखे होंगे। लू का असर कम नहीं होगा। तापमान 45 तक जा सकता है। -डॉ. यूपी शाही, वैज्ञानिक, कृषि विवि

बच्चे और बुजुर्ग बरतें एहतियात
इस मौसम में खासतौर से बच्चों और बुजुर्गों को एहतियात बरतने की जरूरत है। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजीव का कहना है कि इन दिनों लू लगने की आशंका भी दोगुनी रहती है। बच्चों और बुजुर्गों में पानी की कमी होने से खतरा बढ़ जाता है। ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और थायराइड से परेशान लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
गर्मी में ये रखे ध्यान
- बच्चे और बुजुर्ग गर्मी की चपेट में आने से बचें
- दिन में दुपहिया वाहन सवार हाथ और मुंह ढककर चलें
- बाजार के तले-भुने पदार्थों के सेवन से बचें
- गर्मी में बाहर से आने के बाद कोल्ड ड्रिंक या ठंडे पानी से बचें
- दिन में हरी सब्जी, मौसमी फलों, नींबू पानी का अधिक प्रयोग करें
- शाम के समय हल्का भोजन लें, सलाद अधिक लें
- मच्छरदानी का प्रयोग करें
----
ये है मौसम विभाग का कहना
- मैदानी क्षेत्रों में प्रचंड गर्मी का दौर जारी रहेगा
- दिन में लू के थपेड़ों से तापमान बढे़गा
- अभी मानसून सही समय से चल रहा है
- फिलहाल प्री मानसून के आसार कम हैं
- 27 मई तक राहत के कोई आसार नहीं हैं


खास बातें:
44 डिग्री के पास पहुंचा पारा 45-46 डिग्री तक जाएगा
04 डिग्री सामान्य से ऊपर चल रहा दिन का तापमान
27 मई तक नहीं कोई राहत मिलने के आसार
- प्रचंड गर्मी और लू के थपेड़े झुलसा रहे शरीर, सड़कों-बाजारों में सन्नाटा
- जनजीवन हो रहा प्रभावित, स्थगित होने शुरू हुए स्कूलों में समर कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed