फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जिला अस्पताल में बनाया गया 15 बेड का डेंगू-चिकनगुनिया वार्ड

जिला अस्पताल में बनाया गया 15 बेड का डेंगू-चिकनगुनिया वार्ड

Wed, 23 May 2018 02:36 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनाया गया 15 बेड का डेंगू-चिकनगुनिया वार्ड
जिला अस्पताल में बनाया 15 बेड का डेंगू, चिकनगुनिया वार्ड
विज्ञापन

मेरठ। शासन के निर्देश पर डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर एहतियाती कदम उठाए जाने शुरू हो गए हैं। जिला अस्पताल में 15 बेड का डेंगू एवं चिकनगुनिया वार्ड बना दिया गया है। इसके लिए भगवा रंग के बोर्ड पर काले रंग से डेंगू और चिकनगुनिया वार्ड लिखा गया है।

16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर शासन ने अलर्ट जारी किया था और सरकारी अस्पतालों में बेड आरक्षित रखने की हिदायत दी थी। मेरठ में पहली बार राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया था। जिला अस्पताल के प्रमुख अधीक्षक डॉ. पीके बंसल ने बताया कि अभी डेंगू या चिकनगुनिया के मरीज नहीं मिले हैं, लेकिन शासन के निर्देश पर वार्ड तैयार करा दिया गया है। वहीं शासन के निर्देश हैं कि हर रविवार मच्छर पर वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर कूलर चेक करेंगी, कंटेनर सर्वे करेंगी। साथ ही मच्छर रोधी शुष्क दिवस मनाया जाएगा। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed