{"_id":"5b01dae14f1c1be7408b6c5a","slug":"15268482205-modipuram-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर
Updated Mon, 21 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग जरूरी
मोदीपुरम। पल्ल्वपुरम फेज दो के आर पाकेट पार्क में चल रहे छह दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का रविवार को समापन हो गया। शिविर में प्रशिक्षकों द्वारा योग व स्वस्थ रहने की जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के निदेशक डॉ. एएस पंवार, सीपीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉ. मनोज कुमार, सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन जेपीएस राणा रहे। अंतिम दिन पतंजलि के योगाचार्य संजीव शर्मा ने योग की विभिन्न क्रियाओं को समझाया। शिविर में डॉ. मनोज शर्मा ने साधकों को प्राकृतिक चिकित्सा के बारे में जानकारी दी। डॉ. एएस पंवार और मनोज कुमार ने कहा कि योग मनुष्य के जीवन में बहुत जरूरी है। अगर मनुष्य अपने जीवन को बचाने के लिए समय नहीं निकाल सकता है तो वह कभी स्वस्थ नहीं रह सकता। शिविर में आए सौ से अधिक साधकों को गुरुप्रदत्त चिकित्सा पद्धति द्वारा प्रमाण पत्र और सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन जेपीएस राणा की ओर से सम्मान प्रतीक दिया गया। शिविर के आयोजक डॉ. एसडी धीमान को भी अतिथियों ने सम्मानित किया। कृषि विवि के डीन पीजी डॉ. एनएस राणा, एनआर शर्मा, बीपीएस अत्री, सुभाष शर्मा, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. डेजी शर्मा, ओमवती देवी, मनोज राणा, विनोद पंवार, इच्छा राम, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
खास बातें:
छह दिवसीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर का हुआ समापन