फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सडक दुर्घटना मे युवक की मौत

सडक दुर्घटना मे युवक की मौत

Sun, 20 May 2018 09:28 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
सडक दुर्घटना मे युवक की मौत
मुजफ्फरनगर के ध्यानार्थ..............
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
अन्य दो घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया
अमर उजाला ब्यूरो
बहसूमा। मेरठ पौड़ी राजमार्ग डीमोंट फोर्ट एकेडमी के पास मुजफ्फरनगर से आती कार में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक की मौत हो गई। वहीं, कार में सवार अन्य दो युवक घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया।

थाना प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि रविवार को कार सवार तीन युवक मुजफ्फरनगर से मेरठ की तरफ जा रहे थे। मुख्य मार्ग स्थित डी मोंट फोर्ट एकेडमी रामराज के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण की कार पलटकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार चालक कार में ही बुरी तरह फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे कार सवार युवकों को बाहर निकाला। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल उसके दो साथियों को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। एसओ ने बताया कि मृतक रजत त्यागी पौत्र यशपाल सिंह ग्राम राई थाना छपार मुजफ्फरनगर बताया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। क्षतिग्रस्त कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। वहीं, अन्य दो घायलों को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed