फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   शांति महामंडल विधान।

शांति महामंडल विधान।

Sun, 20 May 2018 07:24 PM IST
Updated Sun, 20 May 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
शांति महामंडल विधान।
हस्तिनापुर। दिगंबर जैन प्राचीन बड़ा मंदिर के त्रिमूर्ति जिनालय में चल रहे 40 दिवसीय शांतिनाथ विधान के सातवें दिन रविवार को सर्वप्रथम मुख्य वेदी में विराजमान त्रय तीर्थंकरों का जलाभिषेक किया गया।
विज्ञापन

आज की शांतिधारा करने का सौभाग्य सुरेंद्र जैन, सीमा, मीनल, श्रेष्ठी कोे प्राप्त हुआ। शांतिधारा में सहयोग पर्व जैन, विशेष जैन, अशोक कुमार, कमला देवी ने किया। मुनि समाधि सागर जी महाराज ने प्रवचन में कहा कि जैनकुल बहुत पुण्य से मिलता है। वीतरागता को प्राप्त करने के लिए मोह का तूफान तोड़ना पडे़गा। भगवान की आराधना और चिंतन करने से विशुद्धि मंदिर में बनती है। वह परिणाम प्राणी के हमेशा बने रहें तो जीव का कल्याण हो जाएगा। हे नाथ आप की स्तुति करने से जीवों के अनेक भवों के संचित पाप कर्म क्षण भर में क्षय हो जाते हैं। जैसे कि प्रात: समय सूर्य की किरणों से भंवरों की तरह काला जगत में फैला हुआ रात्रि का अंधकार तत्काल छिन्न-भिन्न हो जाता है। हे प्रभु ! सर्व दुख, दोष नाशिनी आपकी स्तुति की बात क्या केवल आपका नाम लेना ही जगत के पाप नष्ट कर डालता है। जिस तरह सूर्य बहुत दूर रहता हुआ भी प्रकाश करता है तथा कमलों के वन में कमल के फूलों को विकसित कर देता है। उन्होंने बताया कि प्रभु की भक्ति करने से सभी रोगों का क्षय हो जाता है। मन तथा आत्मा को शांति मिलती है। शांतिनाथ विधान में आज 115 परिवारों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विपिन जैन, विनित जैन, अयांश जैन, प्रेमचंद, प्रकाश चंद, सोहिल कुमार, पंकज, समर्थ जैन, अरुण जैन, अजय, किशोर जैन, पं. कमलेश शास्त्री, मनोहरलाल का क्षेत्र के मंत्री एवं विधान संयोजक प्रद्युम्न कुमार एवं विजय जैन ने सभी श्रद्धालुओं का मंगल तिलक एवं माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में प्रेमचंद जैन, विजय कुमार, सुनील कुमार, सुशील जैन, अनिल कुमार, रीता जैन, पुष्पा जैन, सरोज, चित्रा देवी, राजरानी, चक्रेश आदि श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस अनुष्ठान में विधानाचार्य पं. आशीष जैन शास्त्री द्वारा विधिविधान की क्रियाएं कराई गईं। सायंकालीन बेला में संगीत की मधुर ध्वनि के साथ पंचपरमेष्ठी भगवान, शांतिनाथ भगवान चौबीस तीर्थंकर भगवान की आरती की गई। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रश्नमंच के पुरस्कार शशी जैन, शकुंतला, पूनम, पुष्पा ने प्रदान किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में महामंत्री मुकेश जैन, मेरठ, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, मेरठ मंत्री शिखरचंद, राजीव जैन, राजेंद्र कुमार, वीरेंद्र जैन, नवीन कुमार, अभय कुमार, मुकेश जैन महाप्रबंधक, अशोक कुमार उपप्रबंधक, उमेश जैन, अतुल, मणिचंद, कमल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


विश्व शांति हवन किया
हस्तिनापुर। गांव तारापुर स्थित सागर कुटी में विश्व शांति हवन किया गया। महंत सागर गिरी महाराज ने यज्ञ की क्रियाएं संपूर्ण कराईं एवं विश्व शांति की कामना की। महाराज चेतन आनंद नंगली साहिब, भंवर गिरी महाराज विदुरकिला, परमानंद महाराज, शीतल गिरी महाराज एवं महंत सागर गिरी महाराज ने हवन में 1001 आहुतियां देकर विश्व के कल्याण एवं सुख शांति की कामना की। इस अवसर पर संत सागर गिरी महाराज ने कहा कि विश्व में अनेक बीमारियां एवं अनेक दुख संकटों को हरने के लिए इस यज्ञ का आयोजन किया जाता है। सर्वत्र सुख शांति की कामना की जाती है। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed